एक्सप्लोरर

अवैध उगाही मामला: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ जारी रहेगी CBI जांच, SC का दखल से इनकार

जस्टिस संजय किशन कौल और हेमंत गुप्ता की बेंच के सामने सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जिरह की. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सही तरीके से पक्ष रखने का मौका नहीं दिया.

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिक जांच जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र सरकार और देशमुख की याचिकाओं को खारिज कर दिया है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर गृह मंत्री रहते 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह अवैध उगाही का आरोप लगाया था. 5 अप्रैल को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले की प्राथमिक जांच का आदेश दे दिया. इसके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे.

जस्टिस संजय किशन कौल और हेमंत गुप्ता की बेंच के सामने सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जिरह की. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सही तरीके से पक्ष रखने का मौका नहीं दिया. राज्य सरकार ने भी परमबीर सिंह के आरोपों की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया था, जिसके बाद देशमुख ने गृह मंत्री का पद छोड़ दिया. इस पर बेंच के सदस्य जस्टिस हेमंत गुप्ता ने कहा कि यह गलत है. देशमुख का इस्तीफा तब हुआ जब हाई कोर्ट ने जांच का आदेश दिया.

सीबीआई से जांच करवाने पर आपत्ति

अनिल देशमुख की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, 'देशमुख के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया गया, लेकिन हाईकोर्ट ने उनका पक्ष नहीं सुना. जज इस दलील से सहमत नहीं हुए. उनका कहना था कि किसी मामले की जांच से पहले आरोपी से मंजूरी नहीं ली जाती है. सिब्बल ने कहा कि देशमुख को जांच सीबीआई से करवाने पर आपत्ति है. इस पर जजों ने कहा, 'जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उसे यह चुनने का अधिकार नहीं होता कि जांच कौन सी एजेंसी करेगी.'

मामला गंभीर

जजों ने यह भी कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है. इसमें गृह मंत्री पर आरोप लगे हैं. आरोप लगाने वाला कोई और नहीं, राज्य का आला पुलिस अधिकारी है. यह मामला ऐसा नहीं है, जहां एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने दूसरे पर आरोप लगाया हो. गृह मंत्री के सबसे विश्वस्त अधिकारी ने आरोप लगाए हैं. इनकी जांच जरूरी है. मामले में परमबीर सिंह की तरफ से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली जयश्री ठाकुर की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे भी पेश हुए. लेकिन उनके कुछ जिरह करने की नौबत ही नहीं आई.

बेंच के अध्यक्ष जस्टिस संजय किशन कौल ने आदेश लिखवाते हुए कहा, 'इस मामले में बड़े पद पर बैठे 2 व्यक्ति शामिल हैं. लोगों का भरोसा सिस्टम पर बना रहे, इसके लिए यह जरूरी है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच हो. हम हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने की कोई जरूरत नहीं समझते हैं. इसलिए, महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख की याचिकाओं को खारिज कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: परमबीर सिंह केस: वसूली कांड में अनिल देशमुख को झटका, CBI जांच के खिलाफ SC का दखल देने से इनकार

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget