एक्सप्लोरर

IIT मद्रास में कोरोना विस्फोट, 66 छात्र मिले पॉजिटिव, लैब-लाइब्रेरी को किया बंद

आईआईटी मद्रास में पढ़ने वाले 700 से ज्यादा छात्रों में से 66 छात्रों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. इसके बाद कैंपस में हड़कंप ही मच गया.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. हर रोज कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. वहीं अब आईआईटी मद्रास में कोरोना विस्फोट हुआ है. आईआईटी मद्रास में करीब 60 से ज्यादा छात्र कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद कैंपस में लैब, लाइब्रेरी और कई विभागों को बंद कर दिया गया है.

आईआईटी मद्रास में पढ़ने वाले 700 से ज्यादा छात्रों में से 66 छात्रों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. इसके बाद कैंपस में हड़कंप ही मच गया. कैंपस में छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेस को भी बंद कर दिया गया और छात्रों को रूम में खाना पहुंचाया जा रहा है. इसके अलावा छात्रों और फैकल्टी को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है. वहीं छात्रों को उनके कमरों में क्वारनटीन किया गया है.

आईआईटी मद्रास ने एक बयान में कहा है कि हॉस्टल में रहने वाले लोगों का सामान्य का केवल 10 फीसदी हिस्सा था. जिनमें से कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, इसके बाद बाकियों का टेस्ट किया गया. हॉस्टल में अभी भी स्टूडेंट्स को पैक्ड फूड सप्लाई किया जा रहा है. आईआईटी प्रशासन का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों को देखते हुए मेस को बंद किया गया है. इसके अलावा कैंपस को सैनिटाइज किया जा रहा है.

तमिलनाडु में कितने कोरोना केस?

बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में तमिलनाडु देश में चौथा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. तमिलनाडु में अब तक कोरोना वायरस के करीब आठ लाख मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना के कारण राज्य में मौत भी हो चुकी है. इसके अलावा फिलहाल राज्य में करीब 10 हजार एक्टिव कोरोना वायरस के मरीज हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को हो रहा है गंभीर संक्रमण, 50% आंखों की रोशनी और मौत का खतरा कोरोना वायरस: भारत में 85% मौत सिर्फ 11 राज्यों में, रिकवरी रेट 94.98% पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget