एक्सप्लोरर

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण में IFFCO ने भी दिया योगदान, 2.51 करोड़ रुपये का किया दान

किसानों को शिक्षित करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु इफको पूरे भारत में कई शैक्षिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करता रहा है .

नई दिल्ली: सहकारी संस्था इफको ने आज अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्य के लिए 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया. इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई के साथ इफको के उपद्यक्ष दिलीप भाई संघणी, प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी, सं० प्रबंध निदेशक राकेश कपूर, निदेशक (मानव संसाधन एवं विधि) आर पी सिंह और विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार ने मिलकर इफको निदेशक मंडल की ओर से श्री राम जनमभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2 करोड़ 51 लाख का चेक भेट किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 05 अगस्त, 2020 को अयोध्या में प्रभु श्री राम के जन्म स्थल पर मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया था. इफको किसानों व लोक मानस की भलाई हेतु अलग-अलग कार्य करती रहती है. पिछले वर्ष इफको ने कोविड महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में 25 करोड़ का योगदान दिया था.

इसके साथ-साथ इफको ने कोविड महामारी के दौरान देश भर में 'इफको फाइट करोना - ब्रेक दी चैन' नाम का एक विशेष अभियान  भी चलाया था. साथ ही देश भर में ठंड के दौरान गरीबों में कंबल का वितरण करवाया गया था.

किसानों को शिक्षित करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु इफको पूरे भारत में कई शैक्षिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है .

इन कार्यक्रमों में संतुलित प्रजनन, गांव को गोद लेना, कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के लिए किसानों का दौरा, किसानों की बैठकें, फसल सेमिनार, स्टेटिक/ मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला आदि शामिल हैं.

इफको किसानों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के हेतु विभिन्न गतिविधियां चलता है जैसे: सूखे की आशंका वाले क्षेत्रों में चारा की आपूर्ति, पशु चिकित्सा जांच और दवाइयों का वितरण, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छ पेयजल सुविधा, वाटरशेड विकास और किसानों के बच्चों की स्कूली शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता. इफको ग्रामीण समुदायों की कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है.

इफको ने मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के रोज़गार के अवसर भी सुयोजित किए हैं. इन युवाओं को फ्रेंचाइजी बनाकर और कृषि केंद्र खुलवा कर 2000 प्रत्यक्ष नौकरियां और 5000 अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित की हैं.

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण में IFFCO ने भी दिया योगदान, 2.51 करोड़ रुपये का किया दान

इफको को वर्ल्ड कॉपरेटिव मॉनिटर द्वारा विश्व की 300 बड़ी सहकारी समितियों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. यह पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है. इफको को यह स्थान भाग लेने वाली सहकारी समितियों द्वारा देश के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान के आधार पर दिया गया है. इससे यह साबित होता है कि भारत में इफको का कितना बड़ा योगदान है. आज इफको पूरे देश में एक करोड़ से अधिक नीम के पेड़ लगा चुकी है और किसानों से सर्वाधिक मूल्य अर्थात 15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर निंबोली भी खरीद कर रही है.

इफको ने जैविक कीटनाशक व बायो डीकंपोजर भी विकसित किए हैं जिससे किसानों को जैविक खेती में बहुत मदद मिलेगी. इफको और उसकी संस्थाओं ने भारतीय किसानों के लिए उर्वरक के उत्पादन के लिए कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जेपीएमसी में 36% की भागीदारी भी सुनिश्चित कर दी है. इफको ने ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रीय कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी की है.

यह भी पढ़ें:

World Cup 2011 Rewind: अपने डिजिटल मंचों से 2011 विश्व कप की यादों को हिन्दी में ताजा करेगी आईसीसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget