एक्सप्लोरर

दिल्ली: प्रवासी मजदूरों और छात्रों से मकान मालिक किराया मांगे तो 100 नंबर डायल करें, सख्त कार्रवाई होगी

दिल्ली के मुख्य सचिव ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन में छात्रों और मजदूरों से किराया मांगने पर मकान मालिकों पर सख्त कार्रवाई करें.

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों-मजदूरों से किराया मांगने वाले मकान मालिकों को सख्त चेतावनी दी है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन में कोई भी मकान मालिक मजदूरों से एक महीने का किराया न मांगे. अगर वो ऐसा करते हैं तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत केस दर्ज किया जाएगा. मुख्य सचिव ने इस बारे में जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है.

22 अप्रैल को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, मकान मालिक अगर छात्रों और मजदूरों से किराया मांगते हैं या उन्हें मकान ने बाहर निकालने की कोशिश करते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई की होगी. सरकार ने छात्रों और मजदूरों से कहा है कि अगर कोई भी मालिक उनसे जबरदस्ती करता है तो तुरंत 100 नंबर डायल कर शिकायत दर्ज कराएं.

मुख्य सचिव विजय देव ने कहा, जिला अधिकारी अपने एरिया में जागरुकता अभियान चलाएं. खास तौर से ऐसे एरिया में जहां छात्र और मजदूर अधिक संख्या में रहते हैं. इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मकान मालिकों से आग्रह किया था कि वो कोई व्यक्ति लॉकडाउन के कारण किराया देने में सक्षम नहीं है, तो उनसे किराया न मांगे. गृह मंत्रालय ने भी एक आदेश में छात्रों और प्रवासी मजदूरों से किराए की मांग पर रोक लगाई थी.

दिल्ली में अबतक 2376 संक्रमित दिल्‍ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2376 हो गई है इसमें से 808 लोग ठीक हो चुके है. वहीं 2376 में से 50 लोगों की मौत हो चुकी है. एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव की महकमे में बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार को 6 विशेष कमेटियों का गठन किया है. इन सभी छह टीमों की जिम्मेदारी होगी कि वे दिन प्रतिदिन पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे. साथ ही कोविड-19 जैसी मुसीबत से बचने के क्या क्या उपाय पुलिसकर्मी और उनके परिजन अमल में ला रहे हैं यह भी देखेंगे. साथ ही उन सबका घर घर जाकर मार्गदर्शन भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- भारत को विदेशों से भेजी जाने वाली रकम 23% घटकर 64 अरब डॉलर रहने की आशंका- World Bank

देश भर के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी बोले- कोरोना संकट ने दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget