एक्सप्लोरर

डायरिया और सूंघने की शक्ति जाना भी कोरोना के लक्षण, वैक्सीन को लेकर एम्स निदेशक ने दी ये बड़ी जानकारी

सबसे बड़ा सवाल है कि कोरोना की वैक्सीन या फिर कोई कारगर दवा कब तक आएगी. कोरोना से जुड़े इन सभी सवाल के जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया से बात की. डॉक्टर गुलेरिया ने विस्तार से सभी सवालों के जवाब दिए.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना के कहर मचाया हुआ है. मरीजों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा देश बन चुका है. भारत में रोजोना नए मरीजों की संख्या बढ़कर तीस हजार के करीब पहुंच तक गई है. इस बीच कोरोना को लेकर नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं जो लोगों में डर को और ज्यादा बढ़ा रही हैं. कोरोना के मरीजों में नए-नए लक्षणों को लेकर भी खबरें आ रही हैं.

इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल है कि कोरोना की वैक्सीन या फिर कोई कारगर दवा कब तक आएगी. कोरोना से जुड़े इन सभी सवाल के जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया से बात की. डॉक्टर गुलेरिया ने विस्तार से सभी सवालों के जवाब दिए.

सवाल- कहा जा रहा है कि अब कोरोना वायरस हवा से भी फैल रहा है, तब तो ये और भी खतरनाक हो गया ?

रणदीप गुलेरिया- डब्ल्यूएचओ की ओर से अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि यह वायरस हवा से फैल सकता है. कोरोना वायरस का इंफ्केशन ड्रॉपलेट से फैलता है, कई दफा यह ड्रॉपलेट्स बहुत छोटे आकार के हो सकते हैं, जिसे हम 5 माइक्रॉन से भी कम का कहते हैं. इतने छोटे ड्राॉलेट्स ज्यादा दूर जा सकते हैं और देर तक हवा में रह सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति खांसता है तो ज्यादातर बड़े ड्रॉपलेट्स बाहर आते हैं जो ज्यादा दूर तक नहीं जाते हैं. लेकिन छोटे ड्रॉपलेट्स दूर तक जाते हैं, खासकर किसी बंद कमरे में हो तो यह परेशानी बन सकते हैं. इसीलिए हम कह रहे हैं कि यह वायरस हवा से भी फैल सकता है.

सवाल- सूंघने की शक्ति खत्म होना, त्वचा पर निशान आना या फिर डायरिया होना, क्या यह सब भी कोरोना के लक्षण हैं?

रणदीप गुलेरिया- बिल्कुल...हम अंतरराष्ट्रीय मानदंडों की बात करें या फिर भारतीय मानदंडों की इन दोनों में सूंघने की शक्ति चले जाना एक नया लक्षण जोड़ा गया है. 30 प्रतिशत केस में डायरिया भी एक लक्षण के तौर पर देखा गया है. इन मरीजों में खांसी या सांस लेने के कोई लक्षण नहीं होंगे.

सवाल- क्या वायरस दिमाग तक चला जाता है, मुंह और नाक के जरिए ? कैसे पहुंचता है यह दिमाग तक ?

रणदीप गुलेरिया- जब यह वायरस इन्फेक्ट करता है, चाहे गले में हो या फेफड़े में हो फिर कुछ हद तक यह वायरस खून में भी आ जाता है जिसे हम वायरीमिया कहते हैं. अभी यह साफ नहीं है कि यह जो वायरस है वायरीमिया से लेकर ब्रेन तक पहुंच तक जाए. फिर इसके लिए रीढ़ की हड्डी से पानी निकाल कर हम जांच करें. अभी इसे लेकर ज्यादा रिसर्च नहीं हुई है.

सवाल- रूस में कोरोना क दवाई की बात सामने आ रही है, वो रामबाण हैं क्या ?

रणदीप गुलेरिया- रूस से वैक्सीन को लेकर भी खबर आ रही है कि जल्द ही वेक्सीन उपलब्ध होगी. लेकिन जहां तक दवाई की बात है तो रूस में जो दवाई है जैसे कि Favipiravir यह भारत में भी उपलब्ध है और जापान में भी उपलब्ध है. लेकिन अभी भी इन दवाइयों को लेकर इतना ज्यादा डाटा उपलब्ध नहीं है जिससे हम कह सकें कि यह दवाइयां जीवन रक्षक साबित होंगी. या फिर यही एक दवा जो वायरस को मार सकती है.

सवाल- कोरोना की असली दवाई कब तक आएगी क्योंकि आज के समय में सबसे बड़ा सवाल तो यही है.

रणदीप गुलेरिया- मेरा मानना है कि दुनिया भर में इतने बड़े स्तर पर रिसर्च हो रही है कि अगले दो तीन हफ्ते में कोई अच्छी दवाई आ जानी चाहिए. या फिर तस्वीर साफ हो जानी चाहिए कि कौन सी दवाई काम करती है या फिर कौन सी नहीं करती है. वैक्सीन को आने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. क्योंकि वैक्सीन के लिए अलग अलग स्तर पर टेस्टिंग की जाती है. मेरा मानना है कि अगले साल तक ही वैक्सीन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आएगी.

यहां देखें डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget