एक्सप्लोरर

IAS Pooja Khedkar case: पहले तल्ख तेवर फिर फर्जीवाड़ा का खुलासा और अब IAS पर एक्शन... जानें पूजा खेडेकर मामले की पूरी कहानी

IAS Pooja Khedkar case: IAS पूजा खेडेकर का मामला लगातार सुर्खियों में है. विवाद बढ़ने के बाद उन्हें LBSNAA ने ट्रेनिंग रद्द कर फिर अकेडमी में तलब किया है और उन्हें 23 जुलाई तक मसूरी पहुंचा है.

IAS Pooja Khedkar case: पूरे देश में इस वक्त पुणे की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडेकर का नाम काफी चर्चा में आ गया है. इसका कारण पहले उनके तेवर थे, लेकिन अब कारण उन पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से IAS की नौकरी लेने का आरोप है. दरअसल, पूजा खेडेकर पर आरोप है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा यानी की UPSC पास करने के लिए फर्जी दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रमाण पत्र जमा किए थे. कहा ये भी जा रहा है कि पूजा ने बार-बार मेडिकल टेस्ट करवाने से मना करती आई हैं. तो आइए जानते हैं देश में चर्चा का केंद्र बनीं IAS पूजा खेडेकर मामले में अब क्या नया अपडेट आया है.

पहले जानते हैं पूजा परे लगे आरोप 

  • निजी गाड़ी पर लगाई लाल बत्ती
  • गाड़ी पर लिखा महाराष्ट्र सरकार
  • ट्रेनी होते हुए पर्सनल स्टाफ और केबिन की मांग
  • सीनियर के केबिन पर कब्जा
  • फर्जी जाती प्रमाणपत्र देने का आरोप
  • फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का आरोप
  • मां मनोरमा खेडेकर पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप
  • घर के बाहर नियमो का उलंघन करते हुए अवैध निर्माण
  • दो अलग अस्पताल में 2 अलग पता दिया
  • उम्र को लेकर फर्जीवाडा 

इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • पुणे डीएम की शिकायत के बाद पूजा खेडेकर का ट्रांसफर वासिम किया गया
  • केंद्र ने आरोपों को लेकर कमिटी बनाई
  • पुणे पुलिस ने ऑडी कार जब्त की
  • पूजा के माता पिता पर पिस्टल से धमकाने पर केस दर्ज
  • माता पिता दोनों गायब चल रहे हैं
  • परिवार ने खुद हटाया घर के बाहर का अवैध निर्माण
  • पूजा ने वासिम पुलिस से की पुणे डीएम के उत्पीड़न की लिखित शिकायत
  • LBSNAA ने ट्रेनिंग रद्द कर फिर अकेडमी में किया तलब
  • 23 जुलाई तक मसूरी लौटना होगा

पूजा खेडेकर महाराष्ट्र कैडर की 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. वह अभी ट्रेनिंग अवधि में ही हैं लेकिन अक्सर विवादों में बनी रहती हैं. आरोप है कि पूजा खेडेकर ने IAS अफसर बनने के लिए फर्जीवाड़े का सहारा लिया. पहले से ही उनके दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सवाल खड़े किए गए थे. 

पूजा के दावे की पिता के हलफनामें ने खोली पोल!

पोस्टिंग के दौरान हाई डिमांड के बाद अब पूजा खेडेकर का विवादित मॉक इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नए वीडियो में पूजा खेडेकर ओबीसी कोटे के इस्तेमाल को लेकर सवालों में हैं. पूजा खेडकर ओबीसी के नॉन क्रीमी कोटे से सेलेक्ट हुई थीं. मॉक इंटरव्यू में वो दावा कर रही हैं कि पिता से अलग रहती हैं. जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके पिता अहमदनगर से वंचित बहुजन आघाडी के कैंडिडेट थे. उन्होंने 40 करोड़ की संपत्ति डिक्लेयर की लेकिन हलफनामे में कहीं भी बेटी या पत्नी के अलग रहने का जिक्र नहीं किया. 

VIP नंबर, चैंबर और घर की डिमांड

पूजा खेडेकर पहले भी सुर्खियों में रही हैं. पूजा ने पुणे में पोस्टिंग पर VIP नंबर, चैंबर और घर की डिमांड की थी. इस पर काफी हंगामा हुआ था और उनका तबादला वाशिम में कर दिया गया था. पूजा के पिता भी सिविल सर्वेंट रह चुके हैं. इससे पहले पूजा के दिव्यांग सर्टिफिकेट को लेकर भी विवाद हुआ था. 

निजी ऑडी कार और VIP नंबर

जानकारी के मुताबिक, आईएएस अधिकारी पूजा खेडेकर अपनी निजी ऑडी कार रखती थीं और उस पर लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करती थीं. एक अधिकारी के अनुसार, खेडेकर ने ओबीसी और दृष्टिबाधित श्रेणियों के तहत सिविल सेवा परीक्षा दी थी और मानसिक बीमारी का प्रमाण पत्र भी दिया था. जब पूजा खेडेकर को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए एम्स दिल्ली जाने को कहा गया तो वह कोरोना का हवाला देते हुए वहां नहीं गईं.

पुणे से वाशिम भेजी गईं

शासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 2023 बैच की आईएएस  पूजा खेडेकर को अपने प्रशिक्षण के शेष कार्यकाल को पूरा करने के लिए वाशिम में ट्रांसफर कर दिया गया है. वह 30 जुलाई, 2025 तक अतिरिक्त सहायक कलेक्टर के रूप में वहां काम करेंगी. पुणे कलेक्टर सुहास दिवसे ने जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक, ड्यूटी शुरू करने से पहले भी, खेडकर ने बार-बार एक अलग केबिन, कार, आवासीय क्वॉर्टर और एक प्यून मांगा था, जो कि प्रोबेशन वाले अधिकारियों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. पूजा खेडेकर पर पुणे कलेक्टर के कार्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी की नेम प्लेट हटाने का भी आरोप लगाया गया था. 

उम्र में भी किया फर्जीवाड़ा

पूजा की UPSC में गड़बड़ी के मामले में और भी खुलासे हुए हैं. सामने आया है कि पूजा ने UPSC के अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए अपने नाम और उम्र में बदलाव किया था. सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में पूजा की तरफ से लगाए गए 2020 और 2023 के दो आवेदनों में पूजा के अलग-अलग नाम हैं. पूजा ने 2020 के आवेदन में अपना नाम 'खेडकर पूजा दिलीपराव' और उम्र 30 साल बताई थी. वहीं, 2023 में CAT के आवेदन में उन्होंने अपना नाम 'पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर' और उम्र 31 साल बताई. 

इतना ही नहीं पिंपरी पुणे के YCM हॉस्पिटल से जो डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट हासिल किया था उसके लिए उन्होंने अपने एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड को अटैच किया था और फर्जी एड्रेस पर सर्टिफिकेट हासिल किया था. इस सर्टिफिकेट पर जो एड्रेस दिया गया है वो थर्मोवेरीटा इंजीनियरिंग कंपनी का एड्रेस है. इसी कंपनी के नाम पर खेड़कर की ऑडी कार भी रजिस्टर्ड है. पूजा खेडेकर मामले में दो नए अपडेट आए हैं पहला पूजा की ट्रेनिंग रद्द कर उन्हें 23 जुलाई तक किसी भी हाल में वापस लौटना है और दूसरा बड़ा अपडेट की पूजा ने पुणे डीएम के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की है.

महाराष्‍ट्र की ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर ने अब नया दांव चला है. उन्‍होंने पुणे के डीएम पर परेशान करने का आरोप लगाया है. यहां तक क‍ि उन्‍होंने वासिम पुलिस स्टेशन में श‍िकायत भी दर्ज कराई है. पूजा के मुताबिक, जांच के बहाने उनका उत्‍पीड़न क‍िया जा रहा है. एक दिन पहले ही पुल‍िस की टीम पूजा खेडकर के घर पहुंची थी और उनसे लंबी पूछताछ भी की थी. पुणे ग्रामीण पुलिस की टीमें पूजा खेडेकर की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर की तलाश के लिए अहमदनगर भी पहुंची थीं.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट जॉब में आरक्षण पर NDA के इस सहयोगी ने कर दी बड़ी मांग, कर्नाटक सरकार के फैसले का किया समर्थन

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget