एक्सप्लोरर

IAF Helicopter Crash Death Toll: तमिलनाडु में वायुसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, CDS बिपिन रावत थे सवार, 13 लोगों की मौत | बड़ी बातें

Bipin Rawat Helicopter Crash: सूत्रों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर क्रैश में 14 में से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है.

Bipin Rawat Helicopter Crash: भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट क्रैश हो गया. इस हेलिकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे. सूत्रों के मुताबिक, 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई है. सभी का डीएनए टेस्ट किया जाएगा. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसा कून्नूर के काटेरी गांव में हुआ है, ये इलाका अपर कुन्नूर के अंतर्गत आता है. चश्मीदीदों के मुताबिक, क्रैश होने से पहले हेलिकॉप्टर में आग लगी थी. जानें बड़ी बातें-

1. जनरल रावत की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है. वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. हेलिकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी.

2. घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई. इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के अधिकारियों के साथ पूरी जानकारी ली. राजनाथ रक्षा मंत्रालय से निकलने के बाद सीधे सीडीएस बिपिन रावत के आवास पर पहुंचे. राजनाथ सिंह पूरे मामले पर संसद में बयान दे सकते हैं.

3. दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीडीएस जनरल रावत वेलिंगटन में ‘डिफेंस सर्विसेज कॉलेज’ (डीएससी) जा रहे थे तभी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर नीलगिरि जिले के पर्वतीय क्षेत्र में कुन्नूर के निकट नंजप्पनचथिराम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे.

4. हेलिकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे.

5. कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर हेलिकॉप्टर कोयंबटूर के सुलुर से वेलिंगटन में डीएससी की ओर जा रहा था, जहां जनरल रावत, थल सेनाध्यक्ष एम. एम. नरवणे के साथ बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे. टीवी फुटेज में दुर्घटना के बाद हेलिकॉप्टर में आग की लपटें उठती दिखीं. बचावकर्मी, सेना के जवानों के साथ दुर्घटनास्थल से मलबा हटाते देखे गए.

6. हेलिकॉप्टर क्रैश की सूचना मिलने के बाद देशभर में लोगों ने सलामती की दुआ की.

Bipin Rawat Helicopter Crash: राहुल गांधी, नितिन गडकरी और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने हादसे पर जताया दुख, जानें किसने क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget