एक्सप्लोरर

Indian Air Force: 'पड़ोस में हालात ज्यादा अस्थिर, इसलिए हमें...', वायुसेना की घटती स्कवॉड्रन का जिक्र कर बोले एयर चीफ

Indian Air Force: IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने मौजूदा हालात को लेकर चिंता जताई. प्रमुख ने कहा कि अगर किसी युद्ध को पूरी तरह जीतना है तो वायुसेना की घटती स्कवॉड्रन की तरफ ध्यान देने की सख्त जरूरत है.

Indian Air Force: वायुसेना प्रमुख विवेक राम चौधरी (Vivek Ram Chaudhari) ने गुरुवार (22दिसंबर) को राजधानी दिल्ली में सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. इस सेमिनार की थीम उभरते हुए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की श्रेष्ठता था. एयर चीफ मार्शल के मुताबिक, इस वक्त हमारे पड़ोस में स्थिति बहुत वोलेटाइल यानि अस्थिर है, इसलिए हमें मित्र देशों के साथ मिलकर ताकत बढ़ानी होगी.

एयर चीफ मार्शल ने कौटिल्य और मैकियावेली जैसे दार्शनिकों के इंटरनेशनल ऑर्डर को लेकर दिए मत्स्य न्याय सिद्धांत का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है, इसलिए एक राष्ट्र के तौर पर हमें मिलकर अपनी ताकत को मजबूती से बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत में आर्थिक विकास, राजनीतिक स्थिरता, कूटनीतिक निपुणता और सैन्य ताकत में इजाफा हो रहा है उससे हमने दुनिया को दिखा दिया है कि हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच चुके हैं.

लगातार घट रही स्कवॉड्रन को प्राथमिकता देना जरूरी 

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अगर एयर-पावर की बात करें तो हम अपनी एयर स्पेस की सुरक्षा से लेकर दुश्मन को रोकने और दंड देने में भी सक्षम हैं, लेकिन वायुसेना से युद्ध के फुल स्पेक्ट्रम में भागीदारी की अपेक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसलिए एक एयरो-स्पेस पावर के तौर पर वायुसेना को निकट भविष्य में होने वाले युद्धों को जीतना भी होगा, क्योंकि अब युद्ध मल्टी डोमेन (Multi Domain) और हाइब्रिड वॉरफेयर (Hybrid Warfare) के तौर पर लड़े जाते हैं. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऐसे में वायुसेना की लगातार घट रही स्कवॉड्रन को प्राथमिकता देना जरूरी है ताकि कॉम्बेट एज (Combat Edge) हमेशा बनी रही.

वायुसेना के पास  हैं 31 स्कवॉड्रन 

टू फ्रंट वॉर यानी चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना को लड़ाकू विमानों की 42 स्कवॉड्रन की जरूरत है. वायुसेना के पास अभी मात्र 31 स्कवॉड्रन हैं और अगले एक साल में मिग 21 बाइसन की तीन स्कवॉड्रन रिटायर हो जाएंगी.

इसके बाद अगले 5-10 साल में मिराज, जगुआर और मिग 29 फाइटर जेट भी धीरे-धीरे कर रिटायर हो जाएंगे. हाल ही में राफेल, एलसीए, एलसीएच और एस- 400 जैसे एयरक्राफ्ट और मिसाइल सिस्टम को वायुसेना में शामिल कर भारतीय वायुसेना अपनी ऑपरेशन तैयारियों को बढ़ाने में जुटी है. आने वाले समय में एलसीए-मार्क1ए, एमके स्टेल्थ एयरक्राफ्ट, सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और एचटीटी-40 जैसे विमानों को एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Coronavirus In India: कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच क्या होगा भारत का नया प्लान? पीएम मोदी ने बुलाई रिव्यू मीटिंग

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget