एक्सप्लोरर

भारत-चीन सीमा पर बड़ी हलचल, IAF ने फॉर्वर्ड एयरबेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की

फॉरवर्ड एयर बेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की गई है. मिग 29 UPG और अपाचे हेलिकॉप्टर को लैंड किया गया. अपाचे हेलिकॉप्टर दुनिया की सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में शूमार है.

नई दिल्ली: चीन के साथ तनाव के बीच सरहद पर भारतीय वायुसेना पूरी तरह से मुस्तैद है. फॉरवर्ड एयर बेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की गई है. एलएसी पर मिग 29 UPG और अपाचे हेलिकॉप्टर को लैंड किया गया. दुश्मन की हर हरकत पर भारतीय वायुसेना की नजर है.

फॉर्वर्ड एयरबेस पर तैनात एक स्क्वाड्रन लीडर ने कहा कि यहां मौजूद सभी एयर वॉरियर्स पूरी तरह से ट्रेन्ड हैं. उन्होंने कहा, ''इस बेस पर और वायुसेना में हर एयर वॉरियर पूरी तरह से प्रशिक्षित और सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं. हमारा जोश हमेशा ऊंचा रहा है और आकाश को गौरव से छू रहा है.''

वहीं वायुसेना के एक विंग कमांडर ने कहा कि किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमारे पास सभी तरह के संसाधन मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “भारतीय एयरफोर्स सभी तरह के ऑपरेशन टास्क और सैन्य अभियानों के लिए अपेक्षित सहायता प्रदान करने के लिए हर पहलु से तैयार है.’’

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान एयरबेस से लगातार उड़ान भर रह हैं. अधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बता दें कि अपाचे हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान में शुमार है.

गौरतलब है कि गलवान घाटी में 15 जून के हुए झड़प के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति है. इस झड़प में भारत के बीस जवान शहीद हो गए थे. चीनी सेना भी भारी संख्या में हताहत हुई थी लेकिन चीन आंकड़े नहीं जारी कर रहा है.

इस झड़प के बाद दोनों देशों के कमांडर लेवल की बैठकें हुईं. दोनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर जल्द से जल्द तनाव को कम किया जाए. भारत ये कह चुका है कि उसे उम्मीद है कि चीन इस पर अमल करेगा. चीन गलवान घाटी पर दावा कर रहा है, जिसे भारत सिरे से खारिज कर चुका है.

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के बहाने पीएम मोदी को घेरा, नियंत्रण रेखा का जिक्र करते हुए कपिल सिब्बल ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget