एक्सप्लोरर

CM पंजाब का ही होगा, वादे पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी होगी: केजरीवाल

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम उम्मीदवार को लेकर 24 घंटे के भीतर ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पलटी मार ली है. कल पार्टी के नंबर दो के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान को खारिज करते हुए पार्टी के नबंर वन लीडर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो पंजाब के सीएम नहीं होंगे, बल्कि पंजाब का ही शख्स सूबे का सीएम होगा.

केजरीवाल ने पंजाब के पटियाला में एक रैली के दौरान कहा कि वो सूबे के सीएम नहीं होंगे, पंजाब का सीएम पंजाब का ही होगा.

पंजाब से बाहर के सीएम उम्मीदवारी का विरोध कर रहे नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए केजरीवाल ने जनसभा से कहा, "पंजाब का सीएम पंजाब का ही तो होगा, पाकिस्तान का तो नहीं होगा. लेकिन जो भी सीएम बनेगा, वादे पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है."

चुनाव में पैसे के इस्तेमाल पर चोट करते हुए केजरीवाल ने वोटरों से कहा, "पैसे सबसे ले लेना वोट आम आदमी पार्टी को देना"

आपको बता दें कि कल मोहाली में मनीष सिसोदिया ने कहा था कि पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हो सकते हैं.

केजरीवाल के 10 वादे

  • एक महीने में नशे की सप्लाई बंद करेंगे. 40 लाख बच्चे नशा करते हैं, 6 महीने के अंदर नशे का इलाज करके नशे से बाहर निकालेंगे.
  • 25 लाख रोजगार, 80 फीसदी नौकरी स्थानीय लोगों को दी जाएगी
  • झूठे केस वापस लिए जाएंगे
  • बुजुर्ग, विधवा, विकलांगों को ढाई हजार पेंशन देंगे
  • डेढ़ से दो साल में किसानों का कर्जा माफ करेंगे, तीन साल के अंदर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे
  • हर गांव में स्वास्थ्य क्लिनिक, सरकारी स्कूल खोलेंगे, बिना सरकारी इजाजत के कोई प्राइवेट स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता.
  • पंजाब में बुरी नीयत की सरकार है, हमारी नीयत अच्छी है. भ्रष्टाचार खत्म करके पैसा बचाएंगे और विकास करेंगे.
  • चुन-चुन कर ईमानदार आदमी को टिकट दिया है, लेकिन अगर कोई गलत काम करे तो शिकायत करना उसको दुगनी सजा दिलवाएंगे.
  • भ्रष्टाचार दूर करेंगे, रेड राज खत्म करेंगे
  • गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी करने वाले पकड़े नहीं गए, शक होता है कि कहीं अकाली दल का ही तो हाथ नहीं था, सरकार बनी तो सख्त सजा दिलवाएंगे

सीएम उम्मीदवारी पर अकाली का वार

इससे पहले, अकाली दल के सीनीयर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी केजरीवाल के सीएम उम्मीदवारी पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि पंजाब को पंजाबी सीएम ही चला सकता है. ढींडसा ने आरोप लगाया कि आम आद मी पार्टी हरियाणा के बंदे को पंजाब का सीएम बनाना चाहती है, ताकि वह पंजाब का पानी हरियाणा में लेकर जा सके.

ढींडसा ने कहा कि पंजाब के लोग और अकाली दल कभी भी हरियाणा के बंदे को पंजाब का सीएम नहीं बनने देंगें.

आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मूलत: हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं. हरियाणा और पंजाब के बीच पानी का मुद्दा काफी संवेदनशील है और पंजाब की राजनीति पर इसका गहरा असर होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
AIMIM की इफ्तार पार्टी पर बवाल! माजिद हुसैन ने माधवी लता को दिया जवाब, कहा- 'रोज़ा रखने वाले लोगों की...'
AIMIM की इफ्तार पार्टी पर बवाल! माजिद हुसैन ने माधवी लता को दिया जवाब, कहा- 'रोज़ा रखने वाले लोगों की...'
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget