एक्सप्लोरर

मैं बिना किसी लाग लपेट के कह सकता हूं कि AAP अब भ्रष्टाचारी हो चुकी है- मयंक गांधी

आम आदमी पार्टी के पुराने नेता और स्वराज इंडिया कैंपेन के संस्थापक योगेंद्र यादव और मयंक गांधी सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गए.

नई दिल्ली: राजनीति में दोस्त कब दुश्मन और दुश्मन कब दोस्त हो जाएं, इसकी खबर नहीं होती. उसी तरह पुराने जख्म से कब पीब बहने लगे इसका भी अंदाज़ा नहीं होता. आम आदमी पार्टी ने जैसे ही सुशील गुप्ता को राज्यसभा का टिकट दिया, कुछ पुराने सवाल झंकार से खनक उठे.

आम आदमी पार्टी के पुराने नेता और स्वराज इंडिया कैंपेन के संस्थापक योगेंद्र यादव और मयंक गांधी सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गए.

सुशील गुप्ता को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि आखिर उनमें ऐसी कौन से खूबी है कि उन्हें टिकट दिया गया है, जबकि 40 दिन पहले तक वो कांग्रेसी थे. कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं.

सुशील गुप्ता के चयन के बाद योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, पिछले तीन साल में मैंने ना जाने कितने लोगों को कहा कि अरविंद केजरीवाल में और जो भी दोष हों, कोई उसे ख़रीद नहीं सकता. इसीलिए कपिल मिश्रा के आरोप को मैंने ख़ारिज किया. आज समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या कहूं? हैरान हूं, स्तब्ध हूं, शर्मसार भी.

  दरअसल, अपने इस ट्वीट में योगेंद्र यादव कुछ न कहकर बहुत कुछ कह गए हैं. कुछ बुनियादी सवाल खड़े कर रहे हैं. और कपिल मिश्रा ने जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, उसका समर्थन नहीं कर पाने का मलाल जाहिर कर रहे हैं. योगेंद्र यादव यादव अपने ट्वीट में खुली जुबान से कुछ भी कहने से बचते रहे, लेकिन मयंक गांधी ने अपनी पुरानी पार्टी पर सीधा आरोप मढ़ दिया. मयंक गांधी लिखते हैं, अब AAP और BSP में कोई फर्क नहीं है. ये नेतृत्व अब समर्थन के लायक नहीं रह गई है. अब मैं बिना किसी लाग लपेट के कह सकता हूं कि AAP अब भ्रष्टाचारी हो चुकी है.  

रही सही कसर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने पूरी कर दी. जैसे ही आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता के नाम की घोषणा की, वैसे ही अजय माकन ने सुशील गुप्ता के त्यागपत्र और उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की. माकन ने बताया कि सुशील गुप्ता ने 40 दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़ी है.

माकन ने लिखा है कि, जब मैंने उनसे इस्तीफे की वजह के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा, ''सर, मुझे राज्य सभा का वायदा करा है." मैंने मुस्कुराते हुए कहा, "संभव नहीं". इसके बाद सुशील ने कहा, ''सर आप नहीं जानते''....

अजय माकन के ट्वीट के हिस्से "सर आप नहीं जानते.." -He smiled के लोग मायने निकालने में लगे हैं. शायद इसी एपिसोड से ताकत पाकर कपिल मिश्रा ने फिर से केजरीवाल के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है. उन्होंने कल से राजघाट पर मौन आंदोलन का एलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget