एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: मीरा कुमार ने कहा, 'मैं 'बलि का बकरा' नहीं'

बेंगलुरू: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने शनिवार को जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में वह 'बलि का बकरा' नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह एक विचारधारा के लिए मुकाबला कर रही हैं इसलिए वे 'बलि का बकरा' नहीं है.

'जो विचारधारा के लिए मुकाबला कर रहा हो वह 'बलि का बकरा' नहीं: मीरा कुमार

मीरा कुमार ने कहा, ''कोई भी जो किसी विचारधारा के लिए मुकाबला कर रहा हो और अंतररात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील कर रहा हो, वह 'बलि का बकरा' नहीं हो सकता.. मैं मुकालबा करूंगी और मैं आश्वस्त हूं कि इस मुकाबले में कई लोग मेरे साथ आएंगे.'' उनसे सवाल किया गया था कि क्या उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में 'बलि का बकरा' बनाया गया है.

17 जुलाई को होने हैं राष्ट्रपति चुनाव

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार जाने-माने दलित नेता जगजीवन राम की बेटी हैं. मीरा कुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस सांसदों और विधायकों से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं. गौरतलब है कि 17 विपक्षी दलों ने एनडीए के रामनाथ कोविंद के खिलाफ मीरा कुमार को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है.चुनाव 17 जुलाई को होने हैं.

पर्याप्त जनप्रतिनिधियों का समर्थन नहीं होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मीरा कुमार ने कहा कि वह उन मूल्यों और सिद्धांतों के साथ चुनाव लड़ रही हैं जो देश के लोगों के लिए 'पावन' हैं. उन्होंने कहा, ''मैं जहां कहीं जाती हूं, लोग मुझसे कहते हैं कि मेरे पास संख्या नहीं है. अगर मेरे पास संख्या नहीं है तो आप क्यों नहीं आंकड़ों की गिनती कर लेते और नतीजे घोषित कर देते. चुनाव क्यों कराए जाएं?''

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा से की मीरा कुमार ने मुलाकात

अपने अभियान की शुरूआत गुजरात में साबरमती आश्रम से करने का जिक्र करते हुए मीरा कुमार ने कहा, ''मैं उन मूल्यों और सिद्धांतों को आगे ले जा रही हूं जो मेरे अधिकांश देशवासियों और महिलाओं के लिए 'पावन' है''. मीरा कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा से भी मुलाकात की और उनकी पार्टी से समर्थन मांगा.

राष्ट्रपति चुनाव को 'दलित मुकाबला' बनाना 'शर्मनाक'

राष्ट्रपति चुनाव को एक 'दलित मुकाबले' के रूप में पेश किए जाने के बारे में पूछे जाने पर मीरा कुमार ने कहा कि यह 'शर्मनाक' है कि राष्ट्रपति के पद के चुनाव को इस तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ''हमें इस मानसिकता से बाहर आना होगा.. यहां तक कि 2017 में, उच्च शिक्षा पा चुके लोग जातियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं. अतीत में, जब दोनों पक्षों ने ऊंची जाति के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा तो किसी ने इस बारे में बात नहीं की. हमें उनकी जाति के बारे में जानकारी भी नहीं थी. हम सिर्फ उनकी उपलब्धियों, अनुभव, योग्यताओं को जानते थे और सिर्फ उनकी ही चर्चा की गयी.''

मीरा कुमार ने आश्चर्य जताया, ''जब मुकाबला मेरे और कोविंद के बीच है तो हमारी जातियों की चर्चा की जा रही है और दूसरी बातों की चर्चा नहीं हो रही. हम आज कहां हैं? हम किधर जा रहे हैं?''

मीरा कुमार ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र

यह पूछे जाने पर कि क्या वह चुनाव के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगी, मीरा कुमार ने कहा कि उन्होंने कुमार को एक पत्र लिखा है और जब वह पूर्वी राज्य का दौरा करेंगी तो उनसे मुलाकात करने के बारे में फैसला करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget