एक्सप्लोरर

विदेश से मंगाता था हमर, लैंड क्रूजर और रॉल्स रॉयस, बशारत खान के 100 करोड़ के स्कैम ने चौंकाया

Imported Car Dealer Arrested: शुरुआती जांच से पता चला है कि ये लक्जरी कारें अमेरिका और जापान जैसे देशों से मंगाई जाती थीं और श्रीलंका या फिर दुबई में इनमें भारत के हिसाब से बदलाव किए जाते थे.

Luxury Car Dealer Arrested: हैदराबाद के एक लग्जरी कार डीलर को गुरुवार (15 मई, 2025) को गुजरात में गिरफ्तार किया गया. उसे करीब 100 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चोरी के मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि 'कार लाउंज' शोरूम के मालिक बशारत खान ने विदेश से इम्पोर्ट होने वाली लग्जरी कारों की कीमत कम आंकने में अहम भूमिका निभाई. कुछ मामलों में तो कारों की कीमत उनकी वास्तविक कीमत से करीब 50 फीसदी कम आंकी गई.

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के मुताबिक, बशारत खान ने हाई कस्टम ड्यूटी से बचने के लिए फर्जी दस्तावेजों और कम कीमत वाले चालान का इस्तेमाल किया.   शुरुआती जांच से पता चला है कि लग्जरी वाहन संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान जैसे देशों से मंगाए गए थे. उन्हें दुबई या श्रीलंका के रास्ते भेजा गया, जहां इंडियन रोड रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए वाहनों को बाएं हाथ से दाएं हाथ में बदला गया. फिर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके वाहनों को भारत में आयात किया गया.

हमर, लैंड क्रूजर और रॉल्स रॉयस जैसी महंगी कारें करता था इम्पोर्ट

अधिकारियों ने अब तक कम से कम 30 हाई-एंड वाहनों के अवैध आयात की पहचान की है. इनमें हमर ईवी, कैडिलैक एस्केलेड, रॉल्स-रॉयस, लेक्सस, टोयोटा लैंड क्रूजर और लिंकन नेविगेटर जैसे मॉडल शामिल हैं. बशारत खान पिछले 10 सालों से हैदराबाद में लक्जरी कारों का शोरूम चला रहा है. हालांकि उस पर 8 वाहनों के आयात का आरोप है, जिन पर 7 करोड़ से भी ज्यादा कस्टम ड्यूटी चोरी की गई. कार लाउंज शोरूम में एक वर्कशॉप भी थी, जहां वाहनों में बड़े पैमाने पर मोडिफिकेशन किया जाता था.

पॉलिटिकल लोगों को बेचीं महंगी गाडियां

खान को कथित तौर पर उसके बिजनेस पार्टनर डॉ. अहमद की ओर से मदद मिली थी. अहमद ने भी अपने फार्महाउस में कई इम्पोर्टेड लक्जरी वाहन रखे थे. डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि खान के कारोबार में तब उछाल आया जब उसने कई प्रभावशाली राजनीतिक संपर्क बनाए और उन्हें महंगी गाड़ियां बेचीं. इनमें से कई ग्राहकों ने कथित तौर पर करों से बचने के लिए खान को नकद भुगतान किया.

अधिकारियों ने बताया कि इम्पोर्ट नेटवर्क हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली तक फैला हुआ है. उन्होंने बताया कि खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान, चीन, तुर्किए और अजरबैजान को लगेगा सदमा, Chandrayaan-5 की तैयारी शुरू, भारत ने कर लिया ये बड़ा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget