एक्सप्लोरर

Hyderabad: हैदराबाद में सगाई के दिन दुल्हन का घर से अपहरण, छह घंटों में छुड़ाया गया, अब पूरा शहर हैरान

Hyderabad News: हैदराबाद में एक लड़की को उसकी सगाई के दिन कथित तौर पर अगवा कर लिया गया. मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Hyderabad Kidnapping: हैदराबाद का एक वीडयो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में, भीड़ एक घर पर हमला करते हुए दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में लड़की को उसकी सगाई के मंडप से अगवा किया. ऐसा अभी तक सिर्फ फिल्मों में देखा जाता था, हकीकत में इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई.

पुलिस ने इस मामले में अबतक 31 लोगों को गिरफ्तार किया है और लड़की को कथित अपरणकर्ताओं के चंगुल से सही-सलामत निकाल लिया है. मामले के मुख्य अभियुक्त नवीन रेड्डी की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन पुलिस ने बताया है कि उसकी तलाश में टीमें जुटी हैं. यह घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तकरीबन 30-40 लड़के लाठी, पत्थर और लोहे की रॉड से एक घर पर हमला कर रहे हैं. 

सगाई के मंडप से किया अपहरण

वीडियो में लड़के काफी तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं. हमलावरों ने घर के बाहर खड़े वाहनों को भी तोड़ दिया. दावे के अनुसार, जिन लोगों ने हमलावरों का विरोध किया, उनको भी मार-मारकर घायल कर दिया गया. दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने लड़की को अगवा कर लिया था. घर के अंदर लड़की की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था.

2 साल से परेशान कर रहा था आरोपी

इस घटना का मुख्य अभियुक्त नवीन रेड्डी बताया जा रहा है. पीड़ित पिता दामोदर रेड्डी ने पुलिस में भी इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित पिता की शिकायत के अनुसार, नवीन रेड्डी उनकी बेटी से बेंगलुरु के बैडमिंटन ट्रेनिंग कैंप में मिला था. नवीन रेड्डी पिछले दो सालों से लड़की को कथित तौर पर परेशान कर रहा था और उसने यह बात फैला दी थी कि उसने युवती से शादी कर ली है. शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसकी बेटी की सगाई हो रही थी, तभी नवीन रेड्डी ने अपने 50 दोस्तों के साथ हमला कर दिया और लड़की को उठाकर ले गया.

घटना से सदमे में है पीड़िता

इस घटना से पीड़िता काफी सदमे में है. पुलिस ने बताया कि लड़की को अपरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया है. आरोपियों ने लड़की के साथ भी मारपीट की है. उसका भी मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, घटना का मुख्य अभियुक्त नवीन रेड्डी अभी फरार है. उसे ढूंढने में कई टीमें जुटी हैं. पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, आरोपी नवीन रेड्डी की मां ने मीडिया को बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे. लड़की का पिता भी शादी के लिए उनके घर आ चुका है.  

ये भी पढ़ें- Youtuber अरमान मलिक की दो पत्नियां एक साथ हुईं प्रेग्नेंट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, भड़के लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget