एक्सप्लोरर

Youtuber अरमान मलिक की दो पत्नियां एक साथ हुईं प्रेग्नेंट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, भड़के लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?

Armaan Malik: अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर हैं, जिनकी लाइफ किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. इस बार वह अपनी दोनों पत्नियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने की वजह से ट्रोल हो रहे हैं.

Armaan Malik Wives Pregnant: फेमस यूट्यूब व्लॉगर अरमान मलिक (Armaan Malik) एक बार फिर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के एक साथ प्रेग्नेंट होने की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में, अरमान ने अपनी पत्नियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों ही पत्नियों के बेबी बंप दिख रहे हैं. हालांकि, इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद, अरमान को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया. लोगों ने पूछा कि आखिर यह कैसे मुमकिन है?  

व्लॉगर अरमान मलिक की लाइफ किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. उन्होंने 2011 में पायल से शादी की और दोनों का एक बेटा चिरायु है. हालांकि, पायल के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, उन्होंने कृतिका को डेट करना शुरू कर दिया और डेटिंग के एक हफ्ते के अंदर ही उन्होंने 2018 में शादी भी कर ली. अरमान की दोनों पत्नियां अब एक साथ प्रेग्नेंट हैं. 

अरमान ने किडनी से की थी दोनों पत्नीयों की तुलना 

अरमान मलिक इस बार काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं. उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों के बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाली एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में ट्रोल करने वालों की बाढ़ आ गई. यह तस्वीर अब तक वायरल हो चुकी है और इसे कई लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. अरमान पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे जब एक वीडियो में उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों की तुलना किडनी से करते हुए दिखाया था कि वह दोनों को समान रूप से प्यार करते हैं. पायल मलिक और कृतिका मलिक दोनों ही कंटेंट क्रिएटर हैं. 

दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही ट्रोलिंग शुरू हो गई थी. यूजर्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए इसे 'चीप' (Cheap) तक कह दिया है. एक यूजर ने कमेंट किया है कि "आखिर ये कौन सी लड़कियां हैं जो पति शेयर कर लेती हैं. एक यूजर ने लिखा, "यार ये दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हैं!"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

मलिक के इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

मलिक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंंने 2011 में पायल से शादी की थी और उनका चिरायु नाम का एक बेटा भी है. इसके बाद उन्होंने 2018 में कृतिका से शादी की. कथित तौर पर कृतिका पायल की बेस्ट फ्रेंड हैं. तभी से परिवार के चारों सदस्य एक साथ रह रहे हैं. पायल और कृतिका अक्सर तस्वीरों में साथ नजर आती हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Punjab Crime: पंजाब में मातम में बदली खुशियां, शादी समारोह में चली गोली से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget