एक्सप्लोरर

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hyderabad Cricket Association Scam: एसआरएच ने दावा किया कि 27 मार्च 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले राव ने कॉर्पोरेट बॉक्स को बंद कर दिया था, ताकि अतिरिक्त टिकटों की मांग पूरी की जा सके

Hyderabad Cricket Association Scam: तेलंगाना पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को एक बड़े घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. इनमें एचसीए अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष सी. श्रीनिवास राव, सीईओ सुनील कांटे, महासचिव राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी जी. कविता शामिल हैं. यह कार्रवाई जालसाजी, धोखाधड़ी, धन के गबन और आपराधिक विश्वासघात के आरोपों के तहत की गई है.

सीआईडी ने यह कार्रवाई तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के महासचिव धरम गुरुवा रेड्डी की शिकायत के आधार पर की. शिकायत में आरोप लगाया गया कि जगन मोहन राव ने चक्र क्रिकेट क्लब से संबंधित दस्तावेजों में जालसाजी की और 2023 के एचसीए चुनाव में भाग लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. 

आरोपियों ने एचसीए के फंड का दुरुपयोग किया
इसके अलावा, राव और अन्य आरोपियों पर 2.32 करोड़ रुपये के धन के गबन और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के अधिकारियों को मुफ्त टिकट और कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए धमकाने का भी आरोप है. जांच में पता चला कि आरोपियों ने मिलकर एचसीए के फंड का दुरुपयोग किया और अवैध रूप से टिकटों की कालाबाजारी की.

एसआरएच ने दावा किया कि 27 मार्च 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले राव ने कॉर्पोरेट बॉक्स को बंद कर दिया था, ताकि अतिरिक्त टिकटों की मांग पूरी की जा सके. सीआईडी ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 465, 468, 471, 403, 409, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

2023 में आया सामने आया था घोटाला
यह घोटाला पहली बार अक्टूबर 2023 में सुर्खियों में आया, जब एचसीए के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन और अन्य अधिकारियों पर 3.85 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा. उस समय उप्पल पुलिस ने चार आपराधिक मामले दर्ज किए थे, जिसमें क्रिकेट गेंदों, जिम उपकरणों और स्टेडियम की कुर्सियों की खरीद में अनियमितताएं पाई गई थीं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी.

ये भी पढ़ें: 

'देशभर में होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन', चुनाव आयोग का SC में बड़ा बयान, जानें क्या क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget