एक्सप्लोरर

हैदराबाद में बीसी आरक्षण के लिए कविता का 72 घंटे का अनशन शुरू, कहा- ‘यह आत्मसम्मान की लड़ाई’

BRS MLC K. Kavitha: बीआरएस एमएलसी के. कविता ने कहा कि तेलंगाना की आधी आबादी बीसी समुदाय की है. उन्हें शिक्षा, रोजगार और स्थानीय निकायों में 42 परसेंट आरक्षण मिलना चाहिए.

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और बीआरएस MLC कल्वकुंटला कविता ने बीसी समुदाय के लिए 42 परसेंट आरक्षण की मांग को लेकर हैदराबाद के इंदिरा पार्क के धरना चौक पर 72 घंटे का अनशन शुरू किया. यह अनशन सोमवार (4 अगस्त, 2025) को सुबह 10 बजे शुरू हुआ और गुरुवार (7 अगस्त, 2025) तक चलेगा. कविता ने इस आंदोलन को बीसी समुदाय के आत्मसम्मान की लड़ाई करार दिया और कहा कि वह तब तक पीछे नहीं हटेंगी, जब तक बीसी समुदाय को उनका हक नहीं मिल जाता है.

कविता ने कहा, "तेलंगाना की आधी आबादी बीसी समुदाय की है. उन्हें शिक्षा, रोजगार और स्थानीय निकायों में 42 परसेंट आरक्षण मिलना चाहिए. यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि बीसी समुदाय के आत्मसम्मान का संघर्ष है." उन्होंने कामारेड्डी घोषणापत्र के आधार पर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की.

कविता ने यह भी मांग की कि मुस्लिम समुदाय के लिए 10 परसेंट आरक्षण को अलग से लागू किया जाए. उन्होंने कहा, "कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि मुस्लिम आरक्षण को बीसी कोटे से अलग रखा जाएगा."

कांग्रेस मामले को भाजपा पर थोपकर हाथ साफ करने की कर रही कोशिश- कविता

कविता ने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार पर बीसी आरक्षण बिल को लागू करने में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार और गवर्नर बिल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं और कांग्रेस इसे भाजपा पर थोपकर अपने हाथ साफ करने की कोशिश कर रही है."

जहां लेकर जाया जाएगा, वहीं जारी रखूंगी अनशन- कविता

उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां नौ साल तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हुए, जब तक बीसी आरक्षण लागू नहीं हुआ. कविता ने जोर देकर कहा, “तेलंगाना जागृति हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करती रही है.” उन्होंने सरकार से धरना चौक पर अनशन की अनुमति मांगी और चेतावनी दी कि अगर अनुमति नहीं मिली, तो मैं घर, अस्पताल या पुलिस स्टेशन, जहां भी ले जाई जाऊं, वहीं अनशन जारी रखूंगी." कविता ने बीसी समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव तब तक नहीं होने चाहिए, जब तक बीसी को उनका हक न मिल जाए.

यह भी पढ़ेंः पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सामने आए फर्जी दस्तावेज, रक्षा मंत्रालय ने किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
'रेवंत रेड्डी टाइगर' लिखी बिना नंबर प्लेट कार ने मचाया बवाल, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल
'रेवंत रेड्डी टाइगर' लिखी बिना नंबर प्लेट कार ने मचाया बवाल, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
Embed widget