एक्सप्लोरर

हैदराबाद गैंगरेप एनकाउंटर पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- मैं किसी भी पुलिस मुठभेड़ के खिलाफ

एनकाउंटर की घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं कीसी भी पुलिस मुठभेड़ के खिलाफ हूं. एनकाउंटर की न्यायिक जांच होगी.

नई दिल्लीः हैदराबाद गैंगरेप मर्डर केस मामले में आरोपियों के एनकाउंटर के बाद देश भर में राजनीति गरमा गई है. देश भर में कुछ लोग इस एनकाउंटर को जायज ठहरा रहे हैं तो कुछ लोगों ने इसे गलत ठहराया है. वहीं इस मामले को लेकर तेलंगाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनार ने कहा कि आरोपियों ने हथियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग की. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में चारों आरोपियों की मौत हो गई.

इस घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर को लेकर कहा है कि मैं इस एनकाउंटर के खिलाफ हूं. एनकाउंटर की न्यायिक जांच होगी.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''इसके बारे में मुझे अभी विस्तार से जानकारी नहीं है लेकिन जहां तक मेरी बात है मैं एनकाउंटर के खिलाफ हूं. मैं जानना चाहता हूं कि पुलिस को यह कदम क्यों उठाना पड़ा? एनकाउंटर की न्यायिक जांच होगी.''

एनकाउंटर के बाद तेलंगाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें सायबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस घटना के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों की स्वीकृति के बाद पुलिस उन्हें घटनास्थल पर लेकर आई थी.

जैसे ही आरोपी घटनास्थल पर पहुंचे. चारों आरोपी एक हो गए और पुलिस पर पत्थर और डंडे से हमला करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की. पुलिस लगातार उन्हें सरेंडर करने के लिए कहती रही लेकिन वो लोग पुलिस पर फायरिंग करते रहे.

अधिकारी ने बताया कि मामले को हाथ से निकलता देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस के 10 लोग मौजूद थे. आरोपियों द्वारा फायरिंग करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो करीब 10 मिनट तक चली. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गोली मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

क्या है मामला?

बता दें कि हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में 27 नवंबर की रात को चार ट्रक ड्राइवरों और क्लीनर ने मिलकर महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और पेट्रोल जलाकर मारने जैसे अपराध को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद से दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे थे.

हैदराबाद: पढ़िए, पुलिस कमिश्नर की जबानी- क्यों और किन हालात में दिया गया एनकाउंटर को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget