एक्सप्लोरर

Howrah Violence: हावड़ा में रामनवमी यात्रा में हथियार लहराने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार, घटना के बाद से चल रहा था फरार

Ram Navami Violence: हावड़ा में रामनवमी के दिन हुई हिंसा को लेकर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स को हथियार लहराते हुए दिखाया गया. इसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने सुमित शॉ नाम के एक शख्स को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया है. इस शख्स को जुलूस में हथियार लहराते हुए देखा गया था. पुलिस के मुताबिक, 19 साल का सुमित हावड़ा के सलकिया का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार चल रहा था.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, हावड़ा पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, “राज कुमार शॉ के बेटे सुमित शॉ को बीती रात मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है. वो शिबपुर में विश्व हिंदू परिषद की रैली का हिस्सा था.” इस गिरफ्तारी को लेकर सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने कहा है कि सुमित शॉ की गिरफ्तारी से बीजेपी और वीएचपी का पर्दाफाश हो गया है. टीएमसी प्रवक्ता कृष्णु मित्रा ने कहा, “बीजेपी और वीएचपी कल तक ये दावा कर रहे थे कि जुलूस का वीडियो उनका नहीं है.”

हिंसा पर राजनीति

इस मामले को लेकर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, “जिस व्यक्ति को हथियार के साथ देखा गया था और जिसके बारे में बीजेपी लगातार इनकार कर रही थी, उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे ये स्पष्ट हो गया है कि राज्य में गड़बड़ी करने के इरादे से बीजेपी बिहार से गुंडों को बंगाल में लेकर आ रही है.” वहीं बीजेपी ने टीएमसी पर बदनाम करने का आरोप लगाया है.

क्या कहना है बीजेपी का?

बीजेपी नेता सजल घोष का कहना है, “उनकी राजनीतिक संबंद्धता की पुष्टि कौन कर सकता है? संभावना तो ये भी बनती है कि टीएमसी ने बीजेपी को बदनाम करने के लिए इसे प्लांट किया हो. अगर पुलिस इतनी सक्षम है कि उसने मुंगेर से इस व्यक्ति की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया है तो उसे रैली में हिस्सा लेने से रोकने में विफल क्यों रही? ये टीएमसी की ओर से नियोजित हिंसा है.”

क्या है मामला?

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 31 मार्च को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें हावड़ा में वीएचपी की रामनवमी शोभा यात्रा में कथित रूप से एक व्यक्ति को देसी बंदूक लहराते हुए दिखाया गया था. ट्वीट में, बनर्जी ने आरोप लगाया था कि समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काने के लिए ये बीजेपी का “दंगाबाजी फॉर्मूला” था. वीडियो को टीएमसी के अन्य सांसदों ने भी शेयर किया था.  

ये भी पढ़ें: West Bengal Violence: ममता बनर्जी का BJP पर हमला, 'वे बाहर से गुंडे लाए, मुझे हर वक्त अलर्ट रहना होता है क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget