एक्सप्लोरर

Howdy Modi: पीएम मोदी और ट्रंप का आतंकवाद को पनाह देने वालों पर करारा प्रहार, अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान

Howdy Modi: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आतंकवाद को लेकर दिए गए बयान से पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है.

ह्यूस्टन: दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया जब 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में मिले तो दोनों ने एक टूक पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर निंदा की. पीएम मोदी और ट्रंप के बयान के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए ट्रंप की ना सिर्फ तारीफ की बल्कि उन्हें स्टैंडिग ओवेशन भी दिलवाया. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी कट्टरपंथ इस्लामिक आतंकवाद से साथ लड़ने की बात कही थी.

पीएम मोदी ने कहा, ''अब समय आ गया है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए. मैं कहना चाहूंगा कि राष्ट्रपति ट्रंप यहां आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं. आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में अमेरिका और इजरायल डटकर खड़े हैं.''

पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम तो सीधे तौर पर नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने कहा,''ये वो लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक है, आतंक को पालते पोसते हैं. उनकी पहचान आप भी अच्छी तरह जानते हैं. अमेरिका में 9:11 हो या मुम्बई में 26:11 उसके साजिशकर्ता कहां पाये जाते है?’’

राष्ट्रपति ट्रंप का बयान

जहां एक तरफ पीएम मोदी ने आतंकवाद का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान पर बिना नाम लिए जोरदार प्रहार किया तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की बात कही. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''हम निर्दोष नागरिकों की कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खतरे से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’ ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका समझते हैं कि अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी होगी. सीमा सुरक्षा भारत और अमेरिका दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.

ट्रंप और पीएम मोदी के बयान से साफ है कि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने के लिए दोनों देशों के नेताओं ने जमकर लताड़ लगाई है और वह अतंरराष्ट्रीय मंच पर पूरी तहर से अलग-थलग पड़ गया है.

ट्रंप और मोदी की दोस्ती की दुनिया हुई कायल

पीएम मोदी के भाषण के पूरे वक्त ट्रंप नीचे दर्शकों के बीच बैठे हुए थे. भाषण खत्म हुआ तो ट्रंप ने भी खड़े होकर तालियां बजाई. भाषण के बाद पीएम मोदी नीचे उतरे और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ बढ़ चले. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से लगभग चार मिनट तक हाथ मिलाया. उन्होंने ट्रंप को स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए मनाया. पीएम मोदी के इस अनुरोध को ट्रंप ठुकरा नहीं पाए. यहां मोदी ने ट्रंप का हाथ थामा और उन्हें लेकर बढ़ चले NRG स्टेडियम में मौजूद 50 हजार भारतीय मूल के लोगों का शुक्रिया करने के लिए. राजनैतिक जानकार मान रहे हैं तो इस दोस्ती में दोनों के हित हैं.

#HowdyModi: 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' से लेकर पाकिस्तान पर हमले तक, पढ़े पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

अमेरिका: ह्यूस्टन में Howdy Modi के मंच से बोले पीएम मोदी- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

#HowdyModi: ट्रंप के सामने इमरान पर मोदी का निशाना, कहा- ‘जिनसे देश नहीं संभलता, उन्हें 370 से दिक्कत’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget