एक्सप्लोरर

Howdy Modi में राष्ट्रपति ट्रंप के शामिल होने पर PM मोदी बोले- आप बहुत अच्छे दोस्त हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि यह दोनों देश के रिश्ते के बीच एक परिवर्तनकारी समय है. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का न्यौता भी दिया.

ह्यूस्टन: अमेरिका में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 हजार भारतीयों को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था. अब पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को 'हाउडी मोदी' समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया है. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में आने को भारत-अमेरिका रिश्ते में परिवर्तनकारी समय बताया है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को भारत का अच्छा दोस्त बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हाउडी मोदी में आपकी उपस्थिति भारतीयों के प्रति आपके सम्मान को दिखाता है.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया

पीएम मोदी ने कहा, ''हाउडी मोदी कार्यक्रम में आपकी (राष्ट्रपति ट्रंप) की उपस्थिति भारत-अमेरिका रिश्ते में परिवर्तनकारी समय है. आप भारत और यहां के लोगों के एक शानदार दोस्त रहे हैं. इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति भारतीयों के प्रति आपके मन में सम्मान को दिखाता है.''

पीएम मोदी का बिना नाम लिए इमरान खान पर  निशाना 

बता दें कि रविवार को हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवाद से साझा लड़ाई पर बल दिया. पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए. पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का नाम लिए बगैर कहा कि जिनसे अपना देश नहीं संभलता, उन लोगों ने भारत के प्रति अपनी नफरत को राजनीति का केंद्र बना दिया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई भारत आने की इच्छा 

डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्यक्रम को पीएम मोदी से पहले संबोधित किया था. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका समझते हैं कि अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी होगी. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत आने की भी इच्छा जताई जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें पूरे परिवार के साथ भारत आने का निमंत्रण दिया.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है’

Howdy Modi: ट्रंप ने मोदी को बताया ‘वफादार दोस्त’, कहा- वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं

Howdy Modi: इमरान से मिलने से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘कट्टरपंथी इस्लाम से एकजुट होकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget