एक्सप्लोरर

Cyclone Tauktae: तौकते तूफान के कारण कई राज्यों में बारिश, जानें- इससे बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें

चक्रवाती तूफान तौकते और मजबूत हो गया है. इस तूफान के कारण कई राज्यों के तटीय इलाकों में बारिश हो रही है. प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया है.

Cyclone Tauktae: दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ में बदल गया है. अब केरल, गोवा, मुंबई के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है. तूफान तौकते गुजरात तट और केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की ओर बढ़ रहा है. चक्रवात के कारण महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दोपहर से बारिश होने की आशंका है. इस दौरान हवा की गति लगभग 60 से 70 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है.

- तूफान या चक्रवात आने की स्थिति में टीवी या रेडियो के जरिए खबरों और सरकार की ओर से जारी सुचनाओं को सुनते रहना चाहिए.

- सरकार की ओर से जारी चेतावनियों को ध्यान से सुनिए. इससे किसी तरह की आपातकालीन स्थिति में आपको मदद मिल सकेगी.

- आपके पास जो भी सही जानकारी हो उसे अन्य लोगों तक पहुंचाते रहें. 

- तूफान आने की स्थिति में जितना जल्दी संभव हो, समुद्री किनारे से दूर चले जाएं.

- अपने घर में भी जो सबसे सुरक्षित जगह हो, वहीं पर पनाह लेना चाहिए.

- अगर सरकार की ओर से खतरे को देखते हुए घर को खाली करने को कहा जाए, तो बिना झिझके खाली कर दें

- अगर घर में हैं, तो खिड़की-दरवाजों को कसकर बंद कर दीजिए और उनके पीछे कोई भारी चीज रख दीजिए.

- तूफान आने के वक्त घर में बिजली का मेन स्विच ऑफ कर देना चाहिए. रोशनी के लिए टॉर्च, मोमबत्ती और माचिस अपने पास रखें औऱ इसका इस्तेमाल करें.

- अगर घर में पाइप लाइन के जरिए गैस आती हो तो उसकी मेन सप्लाई भी बंद कर देना चाहिए.

- पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लेना चाहिए. खाने की ऐसी चीजें भी स्टोर कर लेनी चाहिए जिसे पकाना न पड़े.

- घर में फर्स्ट ऐड किट तैयार करके रख लेना चाहिए. 

- तूफान के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ज्यादा खयाल रखें.

- अफवाहों और गलत खबरों पर बिल्कुल भरोसा न करें. किसी भी खबर पर जांच परख कर भरोसा करें.

- जब तक सरकार घर लौटने को न कहे तब तक घर न लौटें. 

- अपने लोगों से संपर्क में रहने के लिए अपने मोबाइल चार्ज करके रखें.

- अगर तुफान के दौरान घर के बाहर फंस गए हैं तो बचने के लिए किसी पेड़ का सहारा बिल्कुल न लें.

- तुफान के दौरान जितनी जल्दी हो सके किसी कंक्रीट के मकान के नीचे आने की कोशिश करें.

- अगर तुफान के दौरान ड्राइविंक कर रहे हैं तो कार कार के खिड़की-दरवाजे बंद कर लें और जल्द से जल्द कार को किसी मकान के नीचे पार्क करने की कोशिश करें. कभी भी कार को पेड़ के नीचे न रोकें.

- अगर आप मछली पकड़ने का काम करते हैं तो चक्रवात के दौरान समंदर में न जाएं.

ऐसे में अगर तूफान या चक्रवात के दौरान आप इन सावधानियों को रखते हैं तो आपको नुकसान होने की गुंजाइश बहुत ही कम हो जाती है. तूफान के दौरान बिल्कुल घबराना नहीं चाहिए. इस दौरान सतर्क रहें और दूसरे को सतर्क करते रहें.

PM मोदी ने चक्रवात ‘तौकते’ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget