एक्सप्लोरर

गुजरात विधान सभा चुनाव में 'तुरूप का इक्का' साबित होंगे कोविंद?

नई दिल्ली: केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के अकबर रोड वाला आवास एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का नया अस्थायी पता होगा. उच्च सूत्रों के मुताबिक कोविंद 17 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव तक करीब एक महीने लुटियंस दिल्ली के 10 अकबर रोड बंगले में रहेंगे. (पूरी डिटेल कॉपी यहां पढ़ें) कोविंद के पक्ष में समर्थन का स्तर देखते हुए उनका राष्ट्रपति बनना तय नजर आ रहा है. लेकिन सभी आम से खास तक में मन में यह सवाल उठ रहा है कि रामनाथ कोविंद एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार कैसे बने? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनाथ कोविंद को ही क्यों चुना ? बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और संघ की पहली पंसद रामनाथ कोविंद ही क्यों बने ? राजनीतिक पंडितों के मुताबिक रामनाथ कोविंद को दलित होने का फायदा मिला और बीजेपी ने दलित कार्ड चलते हुए उन्हें अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया. काफी हद तक ये बात सही भी है लेकिन इसके पीछे एक बड़ा राज है जिसपर कम ही लोगों की नजर पड़ी है. वो है रामनाथ कोविंद का गुजरात कनेक्शन. रामनाथ कोविंद का गुजरात कनेक्शन? रामनाथ कोविंद रहने वाले उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के हैं, राज्यपाल वो बिहार के रहे तो कनेक्शन गुजरात से कैसे हुआ? गुजरात से सीधा-सीधा और गहरा कनेक्शन है. - रामनाथ कोविंद दलितों के कोली समाज से आते हैं - लेकिन गुजरात में 'कोली' की गिनती अन्य पिछड़ा वर्ग यानि OBC में होती है - गुजरात में कोली आबादी करीब 20 प्रतिशत है - गुजरात के 33 जिलों में 12 में कोली समाज का प्रभाव है - गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 31 पर कोली सीधे-सीधे जीत-हार तय करने का माद्दा रखते हैं इससे पहले कई चुनावों में मौजूदा पीएम और तब के सीएम नरेंद्र मोदी के लिए कोविंद गुजरात में प्रचार कर चुके हैं. कोविंद की खासियत रही है कि बिना किसी शोरगुल और तामझाम के वो अपना काम करते रहे हैं. इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं, बीजेपी ने इस बार 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और ये तभी संभव है जब कोली जैसा एक बड़ा वोट बैंक बीजेपी के साथ खड़ा दिखे. गुजरात में पाटिदार बीजेपी के पारंपरिक वोट माने जाते थे, लेकिन आरक्षण आंदोलन के बाद पटेल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. गुजरात में पटेल करीब 14 प्रतिशत है. ऐसे में अगर बीजेपी पटेलों को मनाने में कामयाब नहीं हो पाती तो रामनाथ कोविंद के जरिए कोली समाज को अपने खेमे में करने की तैयारी है. राष्ट्रपति चुनाव : मोदी की बड़ी जीत, रामनाथ कोविंद को मिला नीतीश का साथ, जेडीयू करेगा समर्थन  राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए हरित क्रांति के जनक MS स्वामीनाथन कांग्रेस की पहली पसंद- सूत्र राष्ट्रपति चुनाव : अब तक 19 लोग ने दाखिल किया है नामांकन, एक का पर्चा खारिज IN DETAIL: रामनाथ कोविंद के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं! कोविंद को नहीं मिली थी प्रेसिडेंट रिट्रीट में एंट्री, अब बन सकते हैं राष्ट्रपति यूपी से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति बन सकते हैं रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति चुनावः नॉमिनेशन जमा कराने की आखिरी तारीख 28 जून, पब्लिक हॉलीडे पर नहीं होगा नामांकन राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी को 'झटका', NDA उम्मीदवार को समर्थन से उद्धव ठाकरे का 'इनकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
Explained: 8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget