एक्सप्लोरर

अमेरिका, रूस और जर्मनी में कितने भारतीय छात्रों पर हमले हुए? चौंका देगा आंकड़ा

विदेशों में हायर एजुकेशन के लिए गए भारतीय छात्रों पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है. विदेश मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2023 और 2024 में उनके खिलाफ हिंसक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं.

Indian Students Faces Violence in Abroad: विदेशों में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है. तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष ने संसद में विदेश राज्यमंत्री से सवाल पूछा था कि विदेशों में पढ़ाई करने गए कितने भारतीय छात्रों को हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा. इसके लिखित जवाब में सामने आया है कि भारतीय छात्रों पर सबसे ज्यादा रूस, अमेरिका, जर्मनी और कनाडा में हमले हुए. टीएमसी सांसद ने इसे चौंकाने वाला आंकड़ा बताया है. 

सागरिका घोष ने विदेश राज्यमंत्री की ओर से मिले लिखित जवाब को पोस्ट करते हुए लिखा, 'चौंकाने वाली बात है. मैंने संसद में विदेश मंत्रालय से पूछा कि विदेशों में पढ़ने वाले कितने भारतीय छात्रों को हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा है. 2023 और 2024 में विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के खिलाफ हिंसा में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.'

 

टीएमसी सांसद ने भारतीय छात्रों से जुड़े चार सवाल पूछे थे- 
1- हायर एजुकेशन के लिए कितने भारतीय छात्र विदेश गए?
2- कितने विदेशी छात्र भारत आए?
3- भारतीय छात्रों की विदेशों में सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए?
4- बीते 5 सालों में कितने भारतीय छात्रों के साथ और किस देश में हिंसा हुई?

कितने भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ने गए?

टीएमसी सांसद के सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि साल 2022 में 7,52,111, साल 2023 में 8,94,783 और 2024 में 7,60,073 भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए. विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि साल 2022 में 39,202, साल 2023 में 49,437 और  साल 2024 में 56,538 छात्र दूसरे देशों से भारत में पढ़ने के लिए आए. 

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि भारतीय छात्रों की विदेशों में सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. दूसरे देशों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ हम लगातार संपर्क में रहते हैं. दूसरे देशों में गए भारतीय छात्रों के लिए इंडियन मिशन की ओर से वेलकम सेरेमनी का आयोजन किया जाता है.  

किस देश में कितने छात्रों के साथ हुईं हिंसक घटनाएं? 

इस सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि साल 2020 में रूस में एक छात्र और कनाडा में दो छात्रों के साथ हिंसा हुई. साल 2021 में आयरलैंड में भारतीय छात्रों पर हमला हुआ. साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में एक-एक छात्र पर हमला हुआ. साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया में दो, अमेरिका में चार, इटली में सात, रूस में 12, कनाडा, आयरलैंड और ईरान में एक-एक छात्र पर हमला हुआ, जबकि साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया में एक, अमेरिका-ब्रिटेन में चार-चार, इटली में तीन, रूस में दो, कनाडा में नौ, आयरलैंड में तीन, जर्मनी में 11 और फिलीपींस में तीन भारतीय छात्रों के साथ हुईं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके, आशुतोष और सौरव में क्या मतभेद हैं? CJP चीफ बोले- 'मैंने दोनों को गालियां दीं कि..
दीपके, आशुतोष और सौरव में क्या मतभेद हैं? CJP चीफ बोले- 'मैंने दोनों को गालियां दीं कि..
'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget