एक्सप्लोरर

जानिए- अब तक कितने अमेरिकी राष्ट्रपति ने कब-कब भारत का दौरा किया

बराक ओबामा छठे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने भारत का दौरा किया था. उन्होंने संसद भवन को संबोधित किया था. इसके अलावा ओबामा ने 26/11 आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी.

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका का हमेशा से ही दोस्ताना रिश्ता रहा है. दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध रहे हैं. साल 1959 से अब तक सात अमेरिकी राष्ट्रपति भारत दौरे पर आ चुके हैं. अब अमेरिका के नए 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत को बेसब्री से इंतजार है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कब-कब भारत का दौरा किया भारत-अमेरिका के रिश्तों की शुरुआत साल 1959 में से हुई थी, जब राष्ट्रपति डी. आइजनहावर ने पहली बार भारत का दौरा किया था. वह चार दिनों तक भारत में रहे थे. तब जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे. इस दौरान आइजनहावर ने संसद भवन से संयुक्त सत्र को संबोधित किया था, दिल्ली के रामलीला मैदान में भी संबोधित किया था. इसके अलावा आगरा का ताजमहल भी देखा था.

10 साल बाद 1969 में अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन भारत आए थे. वह सिर्फ 22 घंटे ही दिल्ली में रुके थे, उसके बाद लाहौर चले गए थे. इस दौरान भारत में इंदिरा गांधी की सरकार थी और काफी राजनीतिक उठापठक चल रही थी. इसके बाद साल 1978 में राष्ट्रपति जिमी कार्टर भारत के दौरे पर आए. कुछ महीने पहले ही लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी. इंदिरा गांधी को करारी हार का सामना करना पड़ा था.

सबसे लंबे दौरे पर कौन राष्ट्रपति भारत आया

22 साल बाद 2000 में बिल क्लिंटन बतौर राष्ट्रपति भारत आए. उनका ये दौरा सबसे लंबा पांच दिनों के लिए था. अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे. क्लिंटन ने संसद को संबोधित किया था. मुंबई, जयपुर, आगरा, हैदराबाद समेत कई शहरों का उन्होंने भ्रमण किया था. 6 साल बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारत आए थे. उन्होंने करीब 60 घंटे भारत में गुजारे. उस समय देश में मनमोहन सिंह की सरकार वामपंथी पार्टियों के सहयोग से चल रही थी. इस दौरे के दौरान भारत और अमेरिका के बीच असैनिक परमाणु करार हुआ था.

बराक ओबामा छठे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने भारत का दौरा किया. उन्होंने संसद भवन को संबोधित किया था. इसके अलावा ओबामा ने 26/11 आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी. इसके बाद राष्ट्रपति ओबामा मोदी सरकार बनने के बाद 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भारत आए. ओबामा के बाद फरवरी 2020 में दो दिन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत आए थे.

ये भी पढ़ें- जब अपनी जान बचाने के लिए कोलंबस ने लिया था चंद्र ग्रहण का सहारा, जानिए- रोचक किस्सा

अमेरिकी इतिहास में सबसे गरीब राष्ट्रपति कौन? 9 राष्ट्रपति के पास एक मिलियन डॉलर से भी कम संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget