एक्सप्लोरर

Lockdown: देश के किन किन राज्यों में कोरोना लॉकडाउन या पाबंदियां हैं, यहां जानिए

देश में कोरोना के चलते कई राज्यों में अब भी लॉकडाउन जैसी परिस्थिति है. मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में लॉकडाउन या सख्त पाबंदियां चल रही हैं.

देशभर में कोरोना का कहर अब भी जारी है और कई राज्यों में अब भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है. मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है. राज्य सरकारों ने संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन या सख्त पाबंदियां लगाई हैं. जानिए किन राज्यों में अभी भी लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू जैसी अन्य पाबंदियां चल रही हैं.

नगालैंड में आज से चौथे चरण का अनलॉक लागू 

नगालैंड में आज से 18 दिनों के लिए अनलॉक का चौथा चरण प्रभावी होगा, जिसमें दुकानों को ज्यादा देर तक खोलने और कम क्षमता के साथ बसों के संचालन की अनुमति होगी. राज्य में पहले चरण का अनलॉक 1 से 7 जुलाई तक, दूसरा चरण 8-17 जुलाई तक रहा, जबकि तीसरा चरण 18 जुलाई से प्रभावी हुआ. मुख्यमंत्री नेफियू रियो की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में 1-18 अगस्त तक अनलॉक का चौथा चरण लागू करने का फैसला लिया गया. समिति ने तय किया है कि दुकानें अब सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक, 12 घंटों के लिए खोली जा सकेंगी. पहले यह समय शाम चार बजे तक का था. निजी और सरकारी दोनों बस सेवाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित की जा सकेंगी. 

महाराष्ट्र में रविवार को जारी रहेगा पूर्ण लॉकडाउन 

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य सरकार अब धीरे धीरे प्रतिबंधों को हटा रही है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार शनिवार को राज्य में कुछ सीमाओं के साथ कोविड प्रतिबंध हटा सकती है. हालांकि, रविवार को पूर्ण लॉकडाउन अभी जारी रहेगा. इसके अलावा, राज्य पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे सकता है. वहीं, स्थिति को देखते हुए दुकानों, होटलों और जिमों का समय शाम 4 बजे से बढ़ाकर 8-9 बजे तक किया जा सकता है. 

केरल में कोरोना का कहर जारी 

केरल में लगातार चौथे दिन यानी शुक्रवार (30 जुलाई) को 20 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. इसे लेकर पूरे राज्य में सख्त वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है. सरकार ने लोगों को हिदायत देते हुए 31 जुलाई से प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लगाया है, जो  सोमवार, 2 अगस्त की सुबह तक जारी रहेगा. वीकेंड लॉकडाउन के इस फैसले से राज्य में कोरोना के संक्रमण की चेन टूटने की उम्मीद है. 

पश्चिम बंगाल में 15 अगस्त तक जारी रहेगा प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले से लागू प्रतिबंधों को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है. हालांकि, सरकार ने कुछ मामलों में छूट भी दी है. अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ इनडोर सुविधाओं वाली जगहों पर सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति दे दी गई है. बसों, टैक्सियों और ऑटो रिक्शा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे. सरकारी और निजी दोनों ऑफिसों को भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है. 

मध्य प्रदेश सरकार ने लगाया ये प्रतिबंध 

मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र के साथ बस सेवाओं पर जारी प्रतिबंध को 4 अगस्त तक बढ़ा दिया है. अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर प्रतिबंध 28 जुलाई तक लागू था, लेकिन अब इसे एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. एमपी परिवहन विभाग द्वारा इस प्रतिबंध के संबंधित एक आदेश जारी किया गया और कहा गया कि आने वाले बुधवार तक महाराष्ट्र से किसी भी बस को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वहीं, लोगों से भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील है. 

तमिलनाडु में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

तमिलनाडु में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. कोयंबटूर, धर्मपुरी, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, कांचीपुरम, करूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, नमक्कल, पुदुकोट्टई, शिवगंगई और तिरुचि में पॉजिटिविटी रेट में भी वृद्धि हुई है. चेन्नई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 9 मार्केट को 9 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने 9 अगस्त, 2021 तक उन नौ बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया है, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं. राज्य सरकार ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है. 

ये भी पढ़ें :-

India Monsoon Update: झारखंड और राजस्थान सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi Monsoon: दिल्ली में आज ‘येलो’ और सोमवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी, हल्की से मध्यम बारिश के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget