एक्सप्लोरर

परमाणु हथियारों की रेंज क्‍यों बढ़ा रहा भारत, चीन के पास कितने न्‍यूक्लियर वेपन, क्‍या है फ्यूचर प्‍लान, जानें

पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार हैं और भारत के पास 160 हैं. भले ही भारत के पास हथियारों की संख्या कम है, लेकिन अगर परमाणु बम गिराने की नौबत आती है तो पाकिस्तान का नाम-ओ-निशां तक मिट सकता है.

परमाणु हथियार किसी देश की ताकत का सबसे मजबूत हथियार होता है. इस समय दुनियाभर के 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है. पिछले साल 2022 तक भारत के पास 160 परमाणु हथियार थे. भारत अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में और इजाफा कर रहा है. स्टॉकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने दावा किया है कि भारत में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास लोंग रेंज की मिसाइलें हैं, जो पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान और चीन तक तबाही मचा सकती हैं. भारत किस तरह अपने जखीरे में इजाफा कर रहा है, अगर कभी परमाणु हथियारों से हमला करने की नौबत आई तो कितनी तबाही मचेगी और पाकिस्तान एवं चीन के पास क्या तैयारियां हैं आइए जानते हैं-

भारत और पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियार
सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में भारत के पास 156 परमाणु हथियार थे, जिनकी संख्या 2022 में बढ़कर 160 हो गई. वहीं, पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार हैं. हालांकि, अगर परमाणु हथियार चलाने की नौबत आई तो पाकिस्तान के मुकाबले भारत ज्यादा बेहतर साबित होगा क्योंकि भारत के पास ज्यादा अच्छे लॉन्च पैड्स और हथियारों का ट्रांसपोर्टेशन है.

पाकिस्तान के पास कौन-कौन सी मिसाइलें
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के खजाने में कम दूरी वाली नस्त्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली मिसाइलें हैं, जो 60 से 320 किमी तक की रेंज में हमला कर सकती हैं. वहीं, मध्यम दूरी वाली मिसाइलें गौरी और शाहीन हैं. इनकी मारक क्षमता 900 से 2700 किलोमीटर है. अगर इन दोनों से हमला किया जाता है, तो दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागपुर और लखनऊ इसकी चपेट में आ सकते हैं.
 
पाकिस्तान में कितनी तबाही मचा सकते हैं भारत के परमाणु हथियार
भारत की ताकत की बात की जाए तो उसके पास लंबी रेंज की मिसाइलों की भरमार है. कम दूरी की मिसाइल पृथ्वी और अग्नि-I है, जिनकी मारक क्षमता 350 से 700 किमी तक है. वहीं, अग्नि के वेरिएंट अग्नि-II और अग्नि-III हैं, जिनकी मारक क्षमता 2,000 से 3,000 किमी तक है. इसके अलावा, अग्नि-V मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किमी है. इन मिसाइलों की मदद से भारत पाकिस्तान के किसी भी कोने में परमाणु हथियार गिरा सकता है. यानी कम दूरी से लेकर अफगानिस्तान सीमा तक भारत परमाणु हथियार गिराता है, तो रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद और करांची का नाम-ओ-निशां मिट सकता है.

चीन के पास 500 मिसाइलें, 2035 तक 1,500 करने की उम्मीद
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में चीन के पास 400 परमाणु हथियार थे, जिनकी संख्या 2023 में बढ़कर 500 से ज्यादा हो गई. पेंटागन के मुताबिक, चीन परमाणु हथियार बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है,  जिसके चलते साल 2030 तक इनकी संख्या 1000 और 2035 तक हथियारों की संख्या 1,500 तक हो सकती है.

9 देशों के पास परमाणु हथियार, सबसे ज्यादा किसके पास
दुनियाभर के 9 देशों- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तरी कोरिया और इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं. जनवरी, 2023 तक पूरी दुनिया के देशों के पास 12,512 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 9,576 हथियार सेनाओं के पास हैं. इनमें से 3,844 मिसाइलों और एयरक्राफ्ट के साथ तैनात किए गए हैं. विशेष रूप से, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सभी परमाणु हथियारों का लगभग 90% हिस्सा है.

यह भी पढ़ें:-
Pollution in Delhi On Diwali: 8 सालों में दिवाली के बाद कितनी प्रदूषित हुई देश की राजधानी दिल्ली, इस बार कितनी जहरीली हुई हवा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा
जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा

वीडियोज

JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget