एक्सप्लोरर

Owaisi Convoy Attack: ओवैसी की गाड़ी पर कैसे चली गोली, AIMIM चीफ ने दिल्ली पहुंचकर खुद बताई साजिश की पूरी कहानी

एआईएमआईएम चीफ ने बताया कि उनके साथ ये सब कुछ एक साजिश के साथ किया गया है. इस साथ ही, उन्होंने इस मामले की स्वतंत्र जांच के लिए चुनाव आयोग से मांग की.

Asaduddin Owaisi' Convoy Attacked: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गुरुवार को दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के छिजारसी टोल प्लाजा पर दो शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिसकर्मी फौरन सक्रिय हो गए थे. खुद ओवैसी ने इस घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर तीन-चारों लोगों ने गोलियां चलाई. हालांकि, सभी लोग सुरक्षित हैं और काफिला वहां से निकला गया. इधर, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी सचिन और शुभम को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. एआईएमआईएम चीफ ने बताया कि उनके साथ ये सब कुछ एक साजिश के साथ किया गया है. इस साथ ही, उन्होंने इस मामले की स्वतंत्र जांच के लिए चुनाव आयोग से मांग की.

इस पूरे वाकये के बाद दिल्ली पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने घटना की पूरी आपबीती बताई. उन्होंने कहा कि मेरठ और किठौर में उनका रोड शो था. ओवैसी ने बताया कि जिस वक्त वे लौट रहे थे तो अचानक उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं. इसके बाद उनकी कार वहां से तेजी के साथ भाग निकली. एआईएमआईएम चीफ ने बताया कि उन्होंने दो लोगों को देखा था, जिनमें से एक ने लाल रंग की हुडी पहनी हुई थी तो वहीं दूसरे ने सफेद रंग की जैकेट.

Owaisi Convoy Attack: ओवैसी की गाड़ी पर कैसे चली गोली, AIMIM चीफ ने दिल्ली पहुंचकर खुद बताई साजिश की पूरी कहानी

ये भी पढ़ें: Owaisi on Rahul Gandhi: 'देश में हिंदुओं का राज लाना है', राहुल गांधी के बयान पर ओवैसी बोले- सभी भारतीयों का है भारत

ओवैसी ने आगे बताया कि दो-तीन किलोमीटर के बाद उनकी कार का टायर पंचर हो गया और इसके फौरन बाद उन्होंने वे दूसरी कार में जाकर बैठे. इसके बाद उन्होंने एएसपी से बात की. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान एडिशनल एसपी ने बताया कि एक को हिरासत में लिया गया है और हथियार भी बरामद किया जा चुका है. ओवैसी ने कहा कि उनकी गाड़ी पर तीन गोलियों के निशान हैं.

इस घटना के बाद हापुड़ के एसपा दीपक भुकर ने बताया कि एक व्यक्ति को सीसीटीवी फूटेज के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है. जबकि यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया  असदुद्दीन ओवैसी के ट्विटर पर हमले की जानकारी देते हुए पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: मुजफ्फरनगर दंगों पर ओवैसी ने सपा को घेरा, कहा-पीड़ितों के इंसाफ के लिए कुछ नहीं किया

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के सांसद ने भी अपने एआईएमआईएम अध्यक्ष पर हुए इस हमले की घटना को गंभीर बताते हुए इसे गुरुवार को लोकसभा में उठाया. औरंगाबाद से सांसद सैय्यद इम्तियाज जलील ने कहा, ‘’ओवैसी साहब की कार पर गोलीबारी की गई है इससे पहले उनके आवास पर हमला किया गया था. वह सुरक्षित हैं. हमारे राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की हरकत ठीक नहीं है. जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget