एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi: मुजफ्फरनगर दंगों पर ओवैसी ने सपा को घेरा, कहा-पीड़ितों के इंसाफ के लिए कुछ नहीं किया

Asaduddin Owaisi in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि, 70 मुसलमान विधायक होते हुए भी ये दंगा कैसे हो गया?

Asaduddin Owaisi in Muzaffarnagar: ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने मुज़फ्फरनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर की जनता को दंगा झेलना पड़ा. यह दंगा देश की आजादी के बाद हुए विभाजन से भी ज्यादा भयावह था. विभाजन के बाद पहली बार लोगों को अपना घर, गांव और मस्जिदों को छोड़कर शरणार्थी बनने के लिए विवश होना पड़ा. सपा ने दंगे के बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और मुस्लिम विधायकों की जुबां पर ताला लगाकर उनकी ताकत को कमजोर करने का काम किया गया. मुज़फ्फरनगर में अपनी पहली चुनावी जनसभा कर रहे असदुद्दीन ओवेसी ने अपने 40 मिनट के भाषण में जहां समाजवादी पार्टी पर जमकर हल्ला बोला वहीं, मुज़फ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनप्रतिनिधि मुकदमों के केस वापसी पर भी सवाल उठाये.

मुजफ्फरनगर दंगों के लेकर सपा पर हमला 

दरअसल, बुधवार को मुज़फ्फरनगर शहर के निकटवर्ती गांव बझेडी के पास आयोजित मजलिस के शोषित वंचित समाज सम्मेलन की जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे AIMIM पार्टी के मुखिया असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि, 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ. इसमें विभाजन के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा. 50 हजार गरीब अपना गांव, खेत और जमीन के साथ ही मस्जिदों को छोड़कर अपने ही जिले में शराणार्थी बन गये. यह सपा का फेलियर था. सपा सरकार ने दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कुछ नहीं किया. उस दौरान यूपी की विधानसभा में करीब 70 मुस्लिम विधायक थे. जिन पार्टियों के यह मुस्लिम विधायक थे, उनके आकाओं ने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की पीड़ा पर बोलने के लिए अपने विधायकों के मुंह सिल दिये और जुबां पर ताला लगा दिया गया.

सपा पर सवाल 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, जब यूपी विधानसभा में 70 मुस्लिम विधायक थे और समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तो फिर इतना बड़ा दंगा कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि, सपा और 70 मुसलमान विधायक आपको इंसाफ नहीं दिला पाये, इसको समझना होगा. इन विधायकों की पार्टियों ने उनको कमजोर बनाया और आपकी ताकत को खत्म किया गया. 

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले

असदुद्दीन ओवैसी इतने पर ही नहीं रुके मुजफ्फरनगर में अपनी पहली चुनावी जनसभा कर रहे असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदुस्तान पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर बोलते हुए कहा कि, जब बॉर्डर पर टेंशन का माहौल है और हमने बार-बार प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया कि आप क्रिकेट मैच मत खेलो, क्योंकि हिंदुस्तान पाकिस्तान बॉर्डर पर हमारे जवानों पर हमला हो रहा है हमारे जवानों की शहादत हो रही है लेकिन बावजूद इसके हिंदुस्तान पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हुआ और बदकिस्मत से पाकिस्तान जीत गया और हिंदुस्तान हार गया. क्रिकेट मैच में 11 खिलाड़ी होते हैं प्रत्येक खिलाड़ी का मैच को जिताने का कर्तव्य होता है लेकिन जब हिंदुस्तान हार गया तो सारा का सारा दोष मोहम्मद शमी पर मढ़ दिया गया क्योंकि आप जानते हैं वह मुसलमान हैं. 

असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगों पर बोलते हुए कहा कि, 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगे हुए योगी सरकार ने अपने विधायकों और मंत्रियों के केस वापस लेने का आदेश दे दिया, उनके खतौली विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ कई मुकदमे थे लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया किस बुनियाद पर बरी कर दिया या उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था. इस बुनियाद पर किसी को बरी कर देना यह कहां का इंसाफ है?

ये भी पढ़ें.

Smriti Irani in Raebereli: रायबरेली पहुंची स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर किया हमला, कही ये बड़ी बात

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget