एक्सप्लोरर

Anant Ambani Pre-Wedding: जामनगर में प्री-वेडिंग से अनंत अंबानी कैसे दे रहे हैं पीएम मोदी के अभियान को बढ़ावा?

Anant Ambani Pre-Wedding: पीएम मोदी ने आह्वान किया था कि भारतीयों को भारत में शादी करनी चाहिए, इससे देश का पैसा देश में ही रहेगा. अब अनंत अंबानी अपनी प्री-वेडिंग गुजरात के जामनगर से कर रहे हैं.

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की प्री-वेंडिंग सेरेमनी 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हो रही है. इसमें कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें बॉलीवुड के कलाकार भी शामिल हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने हाल में जानवरों की देखभाल और पुनर्वास से संबंधित अपनी पहल 'वनतारा' लॉन्च की है, जिसकी खासी चर्चा है. उन्होंने कई मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू भी दिए हैं. अपनी बातचीत के दौराम वह इस सवाल का जवाब भी दे चुके हैं कि जामनगर को प्री-वेडिंग के लिए क्यों चुना.

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होने की बात भी कहते आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि जामनगर से अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी पीएम मोदी के अभियान को बढ़ावा दे रही है. कैसे, आइये जानते हैं.

PM मोदी ने किया था 'वेड इन इंडिया' का आह्वान

26 नवंबर, 2023 को 'मन की बात' कार्यक्रम के 107वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देश से बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर चिंता जताई थी और 'वेड इन इंडिया' (भारत में शादी) की पहल को बढ़ावा देने की बात कही थी.

पीएम मोदी ने कहा था कि अगर शादी भारत में की जाए तो देश का पैसा देश में ही रहेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2023 में पीएम मोदी ने देहरादून में एक समिट के दौरान भी लोगों से वेड इन इंडिया, खासकर उत्तराखंड में शादी करने आग्रह किया था. 

अनंत अंबानी भी पीएम मोदी के आह्वान का खयाल रखा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में अपने इंटरव्यू के दौरान अनंत अंबानी ने बताया था कि जामनगर को ही उन्होंने प्री-वेडिंग के लिए क्यों चुना? इसकी दो वजहें हैं, पहली- पीएम मोदी का वेड इन इंडिया आह्वान और दूसरी- जामनगर से स्पेशन कनेक्शन. अनंत अंबानी ने कहा था जब हमारे पीएम ने कहते हैं कि किसी को भारत में शादी करनी चाहिए तो यह गर्व और खुशी की बात है.

जामनगर से क्यों है अनंत अंबानी का खास कनेक्शन?

अनंत अंबानी ने बताया, ''मैं यहीं (जामनगर) पला-बढ़ा हूं और यह मेरा सौभाग्य है कि हम यहां जश्न मनाने की योजना बना सके. यह मेरी दादी की जन्म स्थान है और मेरे दादा और पापा की कर्म भूमि है... यह मेरा घर है. मेरे पिता अक्सर कहते हैं कि यह मेरे दादा का ससुराल है, इसलिए हम यहां जश्न मना रहे हैं. मैं यह भी मानता हूं कि मैं जामनगर से हूं, यहीं का नागरिक हूं.''

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पर कितना खर्च?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पर कितने रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन यह कितनी खर्चीली है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिहाना को उनकी परफॉर्मेंस के लिए 8-9 मिलियन डॉलर (66 से 74 करोड़ रुपये) के बीच फीस दी जा रही है.

भारत में शादी के सीजन में कितना कारोबार?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में शादी का नया सीजन 15 जनवरी से शुरू हुआ था जो 15 जुलाई तक जारी रहेगा. इसमें सीएआईटी के सर्वे के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा शादी के सीजन में देशभर में 42 लाख से ज्यादा शादियां होने की संभावना है. इन शादियों के लिए खरीददारी और विभिन्न सेवाओं के माध्यम से करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है. 

सर्वे में कई राज्यों के 30 शहरों के विवाह-संबंधित व्यापारियों और सर्विस प्रोवाइडर्स को शामिल किया गया. सर्वे में पीएम मोदी के 'वेड इन इंडिया' आह्वान के प्रभाव को भी स्वीकार किया गया है क्योंकि शादी के मौसम के दौरान इस पर आधारित कारोबार में उल्लेखनीय योगदान हुआ है. सीआईएटी के मुताबिक, 2023 के विंटर शादी सीजन में करीब 35 लाख शादियां हुईं और उस दौरान अनुमानित कारोबार 4.25 लाख करोड़ रुपये का था.

चूंकि अनंत अंबानी जामनगर से प्री-वेंडिंग कर रहे हैं, माना जा रहा है कि इसका अन्य भारतीयों को एक संदेश जाएगा और पीएम मोदी के 'वेड इन इंडिया' अभियान को बढ़ावा मिलेगा. अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को होगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: युवराज सिंह को गुरदासपुर, अक्षय कुमार को चंडीगढ़ और जया प्रदा को साउथ से उम्मीदवार बना सकती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget