एक्सप्लोरर

शिमला: विवादों वाले 'ड्रीम हाउस' में प्रियंका गांधी का गृह प्रवेश, दक्षिण भारत से बुलाए गए पुजारी

प्रियंका गांधी का बंगाल जिस जमीन पर बना है वो जमीन अति महत्वपूर्ण रिट्रीट इलाके में हैं. ये रिट्रीट से महज 100 मीटर और कल्याणी हेलीपैड से महज 200 मी की दूरी पर है. आरोप के मुताबिक मकान बनाने के लिए तत्कालीन हिमाचल सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 के तहत नियमों में ढील दी थी. इस सेक्शन के तहत हिमाचल से बाहर रहने वाले लोग जमीन नहीं खरीद सकते थे.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने बंगले में गृहप्रेवश के लिए तीन दिन के शिमला दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी का यह बांगाल शिमला से 13 किलोमीटर दूर छरबड़ा में बना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी के गृह प्रवेश के लिए तीन दिन विशेष पूजा अर्चना चलेगी, इसके लिए दक्षिण भारत से पंडितों को बुलाया गया है. प्रियंका गांधी रविवार को ही शिमला पहुंच गईं थीं. साल 2007 में प्रियंका ने छराबड़ा के समीप घने जंगल में घर बनाने की योजना बनाई थी.

महीने भर में ही कांग्रेस नेताओं ने उनके लिए जमीन तलाश कर ली. करीब साढ़े चार बीघा भूमि का घर बनाने के लिए चयन किया गया. भवन के नक्शे और कई औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब साढ़े चार बीघा भूमि में भवन निर्माण का कार्य 2008 शुरू हुआ. साल 2011 में प्रियंका का आशियाना दो मंजिल के करीब बन चुका था कि तभी जमीन खरीदने के बाद इसके डिजाइन का काम कर रही देश की एक नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी को भवन निर्माण से हटा दिया गया. प्रियंका को उस कंपनी का काम पसंद नहीं आया. मकान का सारा ढांचा गिरा दिया गया. शिमला: विवादों वाले 'ड्रीम हाउस' में प्रियंका गांधी का गृह प्रवेश, दक्षिण भारत से बुलाए गए पुजारी

प्रियंका गांधी का यह बंगला विवादों में भी रहा है. दरअसल जिस जमीन पर यह बंगाल बना है कि उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी हिमाचल कांग्रेस के नेता केहर सिंह खाची के नाम की गई है. बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज ने इन सवालों को लेकर 2016 में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा था. आरोप के मुताबिक प्रियंका को मकान बनाने के लिए तत्कालीन हिमाचल सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 के तहत नियमों में ढील दी थी. इस सेक्शन के तहत हिमाचल से बाहर रहने वाले लोग जमीन नहीं खरीद सकते थे.

साल 2007 में इस जमीन की मार्केट कीमत करीब एक करोड़ रुपए बीघा थी जबकि प्रियंका गांधी को मकान बनाने के लिए 4 बीघा जमीन केवल 47 लाख रुपए में दी गई. इस मकान पर प्रियंका गांधी को हाईकोर्ट से नोटिस भी मिल चुका है. दरअसल ये जमीन अति महत्वपूर्ण रिट्रीट इलाके में हैं. ये रिट्रीट से महज 100 मीटर और कल्याणी हेलीपैड से महज 200 मी की दूरी पर है. इस जमीन पर नेवी अफसर देविंद्रजीत सिंह को सुरक्षा कारणों से कॉटेज बनाने से रोका जा चुका है. जिसके बाद नेवी अफसर ने इस जमीन को बेच दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget