एक्सप्लोरर

Hooghly Violence: रिषड़ा हिंसा मामले में विपक्ष के निशाने पर राज्य सरकार, अधिकारी बोले- 'कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल'

Ramanavami Violence: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान जो हिंसा भड़की उसे लेकर अब सियासत ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने TMC सरकार को आड़े हाथ लिया है.

Hooghly Violence: पश्चिम बंगाल में 2 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई झड़प के चलते हुगली के रिषड़ा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना हुई. इसके मद्देनजर सोमवार (3 अप्रैल) की रात को हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया. वहीं इस दौरान हुगली में 2 और 3 अप्रैल को इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ-साथ इलाके में धारा 144 भी लागू कर दी गईं थी.

लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार रात 10 बजे से लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे तक लाइन पर ट्रेन सेवाएं बंद रहीं. हालांकि इस दौरान कुछ लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन देरी से शुरू किया गया. इस पूरे मामले को लेकर अब राज्य की सियासत में हलचल मच गई है. राज्य की ममता सरकार और विपक्ष में बैठी बीजेपी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.

'कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल हुई TMC'
रिषड़ा झड़प मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने भी राज्य की टीएमसी सरकार पर हमला बोला है. अधिकारी ने कहा है कि टीएमसी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हुई है. अधिकारी ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'रिषड़ा जल रहा है और पूरा राज्य प्रशासन दीघा (सिक) में समुद्र तट की छुट्टी का आनंद ले रहा है.' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने इस हिंसा के पूर्व-नियोजित होने का दावा किया है. मजूमदार ने टीएमसी पर बदमाशों को आसरा देने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि वे रिषड़ा जाएंगे. उन्होंने जानकारी दी कि गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे तमाम मामले का ब्यौरा लिया है. 

सीएम ममता ने साधा केंद्र पर निशाना
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी केंद्र सरकार का घेराव किया है. पुरबा मेदिनीपुर में जन कल्याणकारी सेवाएं वितरित करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय बल पर राज्य में दंगे भड़काने का आरोप लगाया. इस दौरान ममता बनर्जी ने लोगों से आगामी पंचायत चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को वोट न देने की अपील की. ममता बनर्जी ने बीजेपी को दंगा कराने वाली पार्टी बताया.

ये भी पढ़ें: Rape With Dog: कुत्ते के साथ 45 साल के शख्स ने किया रेप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी
LeT चीफ आतंकी हाफिज सईद निकला पहलगाम की बर्बरता का आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट की दाखिल

वीडियोज

Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
Embed widget