एक्सप्लोरर

COVID 19: केजरीवाल सरकार के दावों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया झूठ, जानें क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि गृह मंत्रालय दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर टेस्टिंग न बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टेस्टिंग को लेकर केजरीवाल सरकार के केंद्र सरकार में ठन गई है. दरअसल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखा है और गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर टेस्टिंग न बढ़ाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

अब दिल्ली सरकार के इन दावों को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पूरी तरह खारिज किया है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर टेस्टिंग न बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है, यह झूठ और निराधार है.

गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''कोई भी आरोप कि गृहमंत्रालय दिल्ली सरकार पर दबाव डाल रहा है कि दिल्ली में टेस्टिंग नहीं बढ़ाया जाए, उसका कोई आधार नहीं है.''

क्या है पत्र में?

सत्येंद्र जैन ने कहा, "मैं यह पत्र माननीय गृह मंत्री को लिखना चाहता था लेकिन उनकी तबीयत खराब है और वह एम्स में भर्ती है इसलिए आपको लिख रहा हूं. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के केस थोड़े बढ़ने लगे हैं. एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते दिल्ली सरकार का फर्ज है कि हम उसके ऊपर तुरंत कार्रवाई करें इस को मद्देनजर रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने 26 अगस्त को सुबह 11:00 बजे अपने निवास स्थान पर सभी उच्च अधिकारियों की मीटिंग बुलाई."

उन्होंने कहा, "अभी तक दिल्ली में कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए हमारी यह नीति रही है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करके मरीजों को चिन्हित करके उनको आइसोलेट किया जाए. इसी नीति के तहत मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि अभी दिल्ली में जो प्रतिदिन 20,000 टेस्ट हो रहे हैं उनको डबल करके 1 हफ्ते के अंदर 40000 टेस्ट किए जाएं."

सत्येंद्र जैन ने कहा कि जबसे कोरोना का प्रभाव दिल्ली में आया दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस का सामना कर रही है. लेकिन अभी जब कुछ अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली के अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है कि दिल्ली में टेस्टिंग और नहीं बढ़ानी है तो मुझे बेहद सदमा लगा.

आज रात के करीब आठ बजे जारी दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,840 नए केस आए हैं. इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,67,604 हो गई है. इनमें से 1,50,027  लोग ठीक हो चुके हैं और 4369 मरीजों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget