एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए जी जान से जुटे गृह मंत्री अमित शाह, जनवरी में फिर जाएंगे कोलकाता- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह जनवरी महीने में कोलकाता जाएंगे. वह यहां 12 जनवरी को पहुंचेंगे और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के मौके पर यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगे. अमित शाह इस मौके पर हावड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल- मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है. बीजेपी भी बंगाल में कमल खिलाने के लिए पूरी जान फूंक रही है. बीजेपी के कद्दावर नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने तो बंगाल विधानसभा चुनाव में हर हाल में जीत हासिल करने के लिए रणनीति भी बना ली है. सूत्रों के मुताबिक अमित शाह नए साल से हर महीने में से एक सप्ताह बंगाल में बिताएंगे और इस दौरान वह चुनाव प्रचार से लेकर तमाम रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करेंगे व राज्य के माहौल अनुसार उन्हें अमली जामा पहनाएंगे.

12 जनवरी को कोलकाता आएंगे अमित शाह

सूत्रों की मानें तो अमित शाह जनवरी महीने में कोलकाता जाएंगे और वह यहां 12 जनवरी को पहुंचेंगे. स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के मौके पर यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगे. अमित शाह इस मौके पर हावड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. खबर ये भी है कि गृह मंत्री अमित शाह अगले साल के कुछ शुरुआती महीनों में पश्चिम बंगाल में लगातार सियासी यात्राएं करेंगे. वह हर महीने अपने सियासी दौरे के तीन से 7 दिन यहां गुजारेंगे.

19-20 दिसबंर को भी दो दिवसीय दौरे पर थे

बंगाल में कमल खिलाने की कोशिशों में लगे अमित शाह 19-20 दिसंबर को भी दो दिवसीय दौरे पर राज्य में थे. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भगवा दल 200 से ज्यादा सीटें हासिल कर अगली सरकार का गठन करेगा. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीट हैं.

बीजेपी जीती तो 'माटी का लाल' ही बनेगा मुख्यमंत्री- अमित शाह

पश्चिम बंगाल को एक बार फिर 'सोनार बांग्ला' में बदलने का वादा करते हुए, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर बीजेपी 2021 विधानसभा चुनाव जीतेगी तो 'माटी का लाल' ही यहां का मुख्यमंत्री बनेगा. शाह ने बोलपुर में कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा अगर चुनाव जीतेगी तो अगला मुख्यमंत्री माटी का लाल होगा. अगले सीएम उम्मीदवार केवल बंगाली होंगे."

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ उनके विरोध में आवाज उठाने के लिए कई लोग अब बंगाल में पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें

School Reopening: जनवरी से किन राज्यों में खुलेंगे स्कूल? इन नियमों का रखना होगा ध्यान

पीएम मोदी ने कहा- AMU कैंपस में मिनी इंडिया नजर आता है, ये यूनिवर्सिटी देश की धरोहर है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
जब राम मंदिर की अपनी गौशाला नहीं, फिर 84 करोड़ की जमीन पर उगा चारा किसने खाया? कांग्रेस ने पूछे सवाल
जब राम मंदिर की अपनी गौशाला नहीं, फिर 84 करोड़ की जमीन पर उगा चारा किसने खाया? कांग्रेस ने पूछे सवाल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget