एक्सप्लोरर

गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री के साथ की बातचीत

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सीमा विवाद को लेकर चल रहे गतिरोध को सुलझाने के लिए असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. आपको बता दें कि पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच झड़पों के बाद शनिवार से सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है. मिजोरम ने कहा था कि अगर असम में आपूर्ति करने वाले ट्रकों की नाकाबंदी को कम नहीं किया गया तो वह विदेश से आवश्यक आयात करेगा. वहीं असम ने मांग की थी कि मिजोरम पहले अपने सेना को उस क्षेत्र से वापस ले जाए. दोनों राज्यों के बीच जमीनी स्तर की वार्ता मंगलवार को विफल रही.

क्या था मामला 

बीते हफ्ते शनिवार की रात मिजोरम के कोलासिब जिले और असम के कछार जिले की सीमा पर दो समूहों में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें 20 घरों और दुकानों को तोड़ दिया गया था.

केंद्र सरकार ने मिलकर मामले को सुलझाने को कहा

केंद्र सरकार ने बीते सोमवार को दोनों राज्यों की सरकारों से मिलकर सीमा विवाद को सुलझाने और शांति बहाल करने को कहा. वहीं, असम और मिजोरम सरकार के अधिकारियों ने बीते हफ्ते शनिवार रात हुई हिंसा के बाद दोनों राज्यों के बीच सीमा पर तनाव को दूर करने के लिए सोमवार को बातचीत की. असम के कछार जिले के लायलपुर में दोनों राज्यों के अधिकारियों ने बातचीत की. बताया जा रहा है कि अब हालात काबू में हैं, लेकिन मामला अभी भी सुलझा नहीं है.

असम के सीएम ने पीएम मोदी और अमित शाह से की बातचीत

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की. पीएम मोदी और अमित शाह की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि अंतरराज्यीय सीमा पर हालात सुधारने के लिए केंद्र से जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले 18 अक्टूबर को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने असम- मिजोरम के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी.

ये भी पढ़ें 

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चट्टान खिसकने से हादसा, 2 लोग घायल

केरल कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण की मंजूरी दी, जनरल कैटेगरी में पिछड़े वर्ग को मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
बंगालः शुभेंदु सरकार ने UCC ड्राफ्ट बिल पर लिया बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी गठन को दी मंजूरी
बंगाल सरकार ने UCC बिल पर लिया बड़ा फैसला, SC के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी गठन को मंजूरी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर BJP की बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर हुई चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?
अमित शाह के आवास पर BJP बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget