एक्सप्लोरर

Ladakh New Districts: जम्मू-कश्मीर चुनाव के बीच लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, अमित शाह ने किया ये ऐलान

Ladakh Five New Districts: लद्दाख पहले जम्मू-कश्मीर का ही हिस्सा था, लेकिन फिर अगस्त, 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद इसे केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया.

Ladakh New Districts: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाएंगे, जिसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (25 अगस्त) को इसका ऐलान किया है. अमित शाह ने बताया कि गृह मंत्रालय ने लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के भीतर पांच नए जिलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. सरकार का कहना है कि पांच नए जिले बनाने का मकसद सरकार की आम जनता तक पहुंच बढ़ाना और प्रशासनिक लाभों को लद्दाख के लोगों के करीब लाना है. 

लद्दाख के लिए जिन पांच जिलों का ऐलान किया गया है, उनके नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे. ये जिले स्थानीय प्रशासनिक गुणवत्ता को बढ़ाएंगे और सरकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच आसान करेंगे. केंद्र सरकार की तरफ से लद्दाख के पांच नए जिलों का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब कुछ हफ्ते पहले ही जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव करवाने के लिए तारीखों का ऐलान किया गया. उत्तरी केंद्रशासित प्रदेशों के लिए इस महीने बड़े फैसले किए गए हैं.

अमित शाह ने क्या कहा? 

गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट में कहा, "विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय ने केंद्रशासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है. नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग, हर कोने में शासन को मजबूत करके लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है."

दरअसल, लद्दाख पहले जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था और यहां विधानसभा चुनाव भी हुआ करते थे. मगर सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया और इस तरह उसे दो हिस्सों में बांटकर केंद्रशासित बनाया गया. इसमें से एक हिस्सा जम्मू-कश्मीर था और दूसरा लद्दाख. केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद से लद्दाख के लोगों को कई तरह के प्रशासनिक परेशानियों हो रही थीं, जो अब नए जिलों के जरिए सुलझ सकती हैं. 

नए जिलों के ऐलान पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नए जिले लद्दाख में विकास को सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा, "लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर प्रशासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है. जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे सेवाएं और अवसर लोगों के और भी करीब आएंगे. वहां के लोगों को बधाई."

यह भी पढ़ें: लद्दाख में बड़ा हादसा! 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 22 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget