एक्सप्लोरर

Watch: नेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, राजनाथ सिंह के घर उमड़े समर्थक, रावत ने बजाया ढोल तो शिवराज को लोगों ने कंधों पर बैठाया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच जमकर होली खेलते हुए नजर आए. केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ढोल बजाकर होली पर जश्न को दोगुना कर दिया.

होली पर एक तरफ जहां देशभर में जश्न का माहौल है और लोग रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ राजनेता भी गुलाल के रंग से पूरी तरह रंगे हुए दिख रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर भोपाल और उत्तराखंड तक देशभर में नेताओं पर होली का रंग पूरी चढ़ा हुआ दिख रहा है. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर लोगों को रंग लगाकर होली मनाई.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली के जश्न में सराबोर दिखे. भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान होली के जश्न और गीतों के बीच लोगों ने गुलाल उड़ाते हुए सीएम शिवराज सिंह को अपने कंधों पर बिठा लिया.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच जमकर होली खेलते हुए नजर आए. तो वहीं, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ढोल बजाकर होली पर जश्न को दोगुना कर दिया. रंगों से सराबोर नकवी होली के रंग मे रंगे दिखे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत है. उन्होंने आगे कहा कि आज शब-ए-बारात भी है. यह देश की खूबसूरती है कि देश में सभी त्योहार मनाए जाते हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी होली का जश्न मनाने में पीछे नहीं रहे. फूलों के बीच हरीश रावत ढोलक बजाकर लोगों के बीच होली की खुशियां मनाते हुए नजर आए. तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली स्थित अपने आवास पर लोगों को गुलाल लगाकार रंगों का यह त्योहार मनाया.

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने इस खास मौके पर देशवासियों को होली की बधाई दी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा- होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है. यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए.

ये भी पढ़ें: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा रंगों का त्योहार, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget