एक्सप्लोरर

अब राजनीति के मैदान पर गोल करेंगे अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर संदीप सिंह

हॉकी के मैदान में अपनी छड़ी से बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ा देने वाले हॉकी के जादूगर सरदार संदीप सिंह अब आपको राजनीति के मैदान में गोल करते दिखाई देंगे.

नई दिल्ली: हॉकी के मैदान में अपनी छड़ी से बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ा देने वाले हॉकी के जादूगर सरदार संदीप सिंह अब आपको राजनीति के मैदान में गोल करते दिखाई देंगे. दरअसल संदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए संदीप सिंह ने बताया कि जब वह टूर्नामेंट के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाया करते थे तो अक्सर लोग उनसे कश्मीर की चर्चा करते थे. लेकिन अब अच्छा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से 370 हटा लिया गया है. यह एक नए भारत की शुरुआत है.

बता दें कि हॉकी चैंपियन संदीप सिंह ने गुरुवार को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा. ऐसा कहा जा रहा है संदीप कुरुक्षेत्र के पेहवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन बकौल संदीप- पार्टी जो आदेश देगी वही करूंगा.

संदीप ने बातचीत के दौरान कहा कि वह समाज सेवा करने के लिए राजनीति में उतरे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से वह बहुत प्रभावित हैं. पिछले कई सालों से नरेंद्र मोदी को फॉलो कर रहे थे. उनको देखने के बाद ऐसा लगा कि राजनीति में अच्छे लोगों को भी आने की जरूरत है.

उन्होंने कहा- खासकर खिलाड़ियों को राजनीति में आना चाहिए. इसीलिए मैं राजनीति में आया हूं. मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी कि राजनीति में रहते हुए समाज के प्रति कुछ नया करूं. मनोहर लाल खट्टर की ईमानदारी से भी संदीप सिंह बहुत प्रभावित हैं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 हटाया ये कोई सामान्य घटना नहीं थी. इस देश के बहुत से युवाओं में 370 हटने के बाद सरकार के प्रति नजरिया बदला है. उन्होंने कहा कि मेरा प्लान देश की सेवा करना है. किसी भी क्षेत्र में रहूं, मेरा यही प्लान है कि एक अच्छा नया भारत बनाओ.

उन्होंने कहा- 370 बहुत पहले हट जाना चाहिए था, सबको इससे खुश होना चाहिए. ऐसा काम किया है हमारे प्रधानमंत्री ने. इसका पूरा श्रेय हमारी सरकार को जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget