एक्सप्लोरर

‘वैश्विक मानकों पर खरा उतरना अभी बाकी’, स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' पर हिताची रेल इंडिया का बड़ा बयान

Kavach ATP: हिताची रेल STS इंडिया के निदेशक मनोज कुमार कृष्णप्पा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि कई भारतीय कंपनियां कवच पर काम कर रही हैं. हिताची इंडिया को गर्व है कि यह एक भारतीय उत्पाद है.

रेलवे समाधान प्रदान करने वाली कंपनी हिताची रेल इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को भारत की स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कवच सुरक्षा प्रणाली का वैश्विक मानकों पर खरा उतरना अभी बाकी है.

कवच स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) सिस्टम है. रेल मंत्रालय का कहना है कि यह अत्यधिक प्रौद्योगिकी-प्रधान प्रणाली है और उच्चतम सुरक्षा प्रमाणन के साथ आती है. ट्रेन के चालक की ओर से ब्रेक न लगा पाने की स्थिति में कवच स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर उसे निर्दिष्ट गति सीमा के भीतर ट्रेनों को चलाने में सहायता करता है. यह खराब मौसम के दौरान ट्रेन की सुरक्षा को भी बढ़ाता है.

हिताची रेल भारत के पूर्वकालिक निदेशक ने क्या कहा?

भारतीय रेलवे नेटवर्क पर कवच प्रणाली को बड़े पैमाने पर तैनात किए जाने की प्रक्रिया में जापानी कंपनी हिताची के भागीदार न होने के बारे में पूछे जाने पर हिताची रेल STS इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक और कंपनी प्रतिनिधि मनोज कुमार कृष्णप्पा ने कहा कि कवच अभी वैश्विक मानकों के अनुरूप नहीं है.

कृष्णप्पा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘हम कवच समाधानों का हिस्सा नहीं बने क्योंकि यह भारतीय रेलवे के लिए एक स्वदेशी जरूरत है. मुझे बहुत खुशी है कि कई भारतीय कंपनियां कवच पर काम कर रही हैं. हिताची इंडिया को इस बात पर गर्व है कि यह एक भारतीय उत्पाद है.’ उन्होंने कहा, ‘यह अभी वैश्विक मानकों की जरूरतों के अनुरूप एक स्थापित प्रौद्योगिकी नहीं है. इसलिए हम प्रतीक्षा कर रहे हैं और इस पर नजर रखे हुए हैं.’

साल 2018-19 में की थी कवच सिस्टम की शुरुआत

रेल मंत्रालय ने साल 2018-19 में कवच प्रणाली की शुरुआत की थी. हालांकि, देश भर के कई रेल खंडों पर यह प्रणाली पहले ही लगाई जा चुकी है, लेकिन इसे अभी चालू किया जाना बाकी है. रेल मंत्रालय का दावा है कि कवच प्रणाली यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (ETCS) के स्तर-2 के बराबर है. कवच के आगमन से पहले हिताची रेल एसटीएस इंडिया ने साल 2016 में भारत की पहली उच्च गति वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस में ट्रेन सुरक्षा और चेतावनी प्रणाली (TPWS) को लागू किया था.

कृष्णप्पा ने कवच प्रणाली के TPWS से बेहतर होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘TPWS कहीं एक बेहतर प्रौद्योगिकी है. भारत ने मुख्य रूप से लागत और अन्य कारणों से TPWS को नहीं अपनाया.’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि भारत को किसी-न-किसी मोड़ पर आत्मनिर्भर बनना ही होगा. हमें साल 2047 के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करना होगा. हमारे अपने उत्पाद और अपनी भारतीय कंपनियां होनी चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा कि पिछले 27 सालों से भारत में मौजूद हिताची रेल एसटीएस ने भारतीय रेलवे नेटवर्क पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग और केंद्रीकृत यातायात नियंत्रण (सीटीसी) सहित कई उन्नत तकनीकों को पेश किया है.

यह भी पढे़ंः 'रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से NDA सरकार', बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर PM मोदी का युवाओं से संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget