एक्सप्लोरर

Notification Of Minorities: 'हिंदुओं को भी मिले अल्पसंख्यकों वाला दर्जा', केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ मीटिंग में कही ये बात

Supreme Court: मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में 21 दिसंबर, 2022 को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रिमाइंडर भेजा गया था. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक एफिडेविट में यह जानकारी दी है.

Hindu Minority Status: केंद्र सरकार ने राज्य स्तर पर हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के मुद्दे पर सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य हितधारकों के साथ परामर्श बैठकें की है. इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है. इसके बाद अब तक 24 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने विचार प्रस्तुत किए हैं.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा गृह मंत्रालय, कानून न्याय मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी (National Commission for Minorities) और नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट समेत अन्य हितधारकों के साथ परामर्श किया है.

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) अधिनियम, 1992 की धारा 2 (सी) के तहत मुसलमानों, सिखों, ईसाइयों, बौद्धों, जैनियों और पारसियों (पारसियों) को अल्पसंख्यक समुदायों के रूप में नोटिफाइड किया गया है. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में अल्पसंख्यकों का % देश  की कुल जनसंख्या का लगभग 19.3 है. मुसलमानों की आबादी 14.2% है,  ईसाई 2.3%, सिख 1.7%, बौद्ध 0.7%, जैन 0.4% और पारसी की 0.006% है. 

21 दिसंबर को भेजा गया था रिमाइंडर
मंत्रालय ने कहा, “24 राज्य आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, ओडिशा, सिक्किम, उत्तराखंड, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और छह केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख, दादर नगर हवेली, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी की सरकारों ने अपने विचार प्रस्तुत किए हैं."

मंत्रालय के अनुसार बचे हुए छह राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों- अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लक्षद्वीप, राजस्थान और तेलंगाना ने अभी विचार प्रस्तुत नहीं किए हैं. मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में 21 दिसंबर 2022 को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रिमाइंडर भेजा गया था. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक एफिडेविट में यह जानकारी दी है.  

एफिडेविट में कहा गया है कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस मुद्दे पर अपनी राय बनाने से पहले हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया है. एफिडेविट कुछ याचिकाओं के जवाब में दायर किया गया है, जिसमें एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय की दायर याचिका भी शामिल है. उपाध्याय की याचिका में राज्य स्तर पर अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश देने की मांग की गई थी. याचिका में कहा गया है कि 10 राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं.

ये भी पढ़ें-

Kanjhawala Case: '13 दिन बाद पुलिस हत्या की धाराएं जोड़ने पर कर रही विचार', स्वाति मालीवाल बोलीं- हम पहले ही चीख रहे थे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget