एक्सप्लोरर

'JMM में हेमंत सोरेन से ज्यादा उनका हक...', चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

Champai Soren:इस साल के अंत तक झारखंड विधानसभा के चुनाव होंने वाले हैं. इससे पहले सभी दल अपनी तरफ से चुनावी बिसात बिछा रहे हैं.

Champai Soren:इस साल के अंत तक झारखंड विधानसभा के चुनाव होंने वाले हैं. इससे पहले सभी दल अपनी तरफ से चुनावी बिसात बिछा रहे हैं. राजनीतिक गलियारे में ये चर्चा है कि जेएमएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि JMM पर हेमंत सोरेन से ज्यादा हक चंपई सोरेन का है. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया बड़ा बयान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'झारखंड राज्य के आंदोलन में वो एक बड़े नेता थे. JMM में हेमंत सोरेन से ज्यादा अधिकार उनका है. वो इस लड़ाई में शिबू सोरेन के साथ थे. उनके जैसे नेता को हमें नीचे नहीं करना चाहिए. राजनीती में कोई भी नेता छोटा या बड़ा नहीं है। वो अपने फैसले लेने में समर्थ हैं.  

दिल्ली आए हुए हैं चंपई सोरेन 

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन दिल्ली आए हुए हैं. मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा, हम अपने निजी काम के लिए दिल्ली आए हैं.अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है." इस दौरान जब उनसे बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं.'

चंपई सोरेनएयरपोर्ट से रवाना होने के बाद वह सीधे झारखंड भवन के लिए रवाना हो गए. वहां पर उन्होंने तीन कमरे बुक किए हैं. उनके साथ उनके स्टाफ के कुछ लोग भी आएं हैं. चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है,' ये सब अफवाह है और वो कहीं नहीं जाएंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget