एक्सप्लोरर

हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए

असम में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. हिमंत बिस्व सरमा सर्वसम्मति से असम में बीजेपी विधायक दल के नेता निर्वाचित हुए हैं.

गुवाहाटी: बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा को असम विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. अब हेमंत बिस्वा सरमा ही असम के नए मुख्यमंत्री होंगे. शाम को चार बजे राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इसके बाद कल हेमंत बिस्वा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहें. बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "सर्वसम्मति से असम राज्य बीजेपी विधानमंडल के नेता के रूप में श्री हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता घोषित करता हूं." विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले सर्बानंद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

बीजेपी आलाकमान ने सर्बानंद सोनावाल और हेमंत बिस्वा शर्मा को कल दिल्ली बुलाया था. दोनों नेताओं की दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी. बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी. उसने 2016 विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को इस पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव जीता था. इसी के साथ पूर्वोत्तर में भगवा दल की पहली सरकार गठित हुई थी. इस बार,पार्टी कहती रही कि वह चुनाव के बाद फैसला करेगी कि असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. 

बीजेपी ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं. सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस नेता राजिब लोचन पेगू को 43,192 मतों के अंतर से हराकर माजुली में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. वरिष्ठ मंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है. सोनोवाल और सरमा के अलावा 13 अन्य बीजेपी मंत्री आसानी से अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे.

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad LPG Crisis: LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, लोग बोले- ‘पैसा वसूल है फिल्म’
आ गया पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, लोग बोले- ‘पैसा वसूल है फिल्म’
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget