एक्सप्लोरर

Himachal Landslide: हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड के चलते पुल टूटने से 9 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का एलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि किन्नौर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है. सांग्ला घाटी में पुल टूटने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई है. किन्नौर जिले के एसपी साजू राम राणा ने कहा कि नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हुए हैं. इस घटना में बटसेरी पुल टूट गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि किन्नौर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

दरअसल, सांग्ला जा रही पर्यटकों से भरी गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई. पर्यटक छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं. मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से फिसलते हुए तेजी से नीचे आए और पुल को अपनी चपेट में ले लिया. वहां चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम को भी भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है. वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस भयावह दृष्य को कैद किया.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा, “किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें. मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए. प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है. घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं. ॐ शांति.”

जानकारी के मुताबिक, बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से फिसलते हुए तेजी से नीचे आए और पुल को अपनी चपेट में ले लिया. वहां चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम को भी भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है. वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस भयावह दृश्य को कैद किया. आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें नीचे आने लगीं. जब चट्टानें नीचे की तरफ आ रही थीं तो बारूद या बम फटने जैसी आवाज निकल रही थी. इसने पुल को अपनी चपेट में ले लिया और ये दो टुकड़ों में टूट गई.

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने साइकिल पर छोले भटूरे बेचने वाले संजय राणा का किया जिक्र, जानें क्या है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget