एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: CM बनने के बाद आया सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बयान, बताया- सबसे पहले राज्य में क्या करेंगे काम

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शपथ ग्रहण की. मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

Himachal Government Formation: सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने रविवार (11 दिसंबर) को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि हमने 10 गारंटियां दी हैं और हम उन्हें लागू करेंगे. कैबिनेट के विस्तार के बाद यह तय किया जाएगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले की जाएगी. हम पारदर्शी और ईमानदार सरकार देंगे. 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे. हमने जो भी वादे किए हैं सबको पूरा किया जाएगा. रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. शिमला के रिज मैदान में आयोजित एक औपचारिक समारोह में राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. 

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे शीर्ष नेता

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया. चार बार के विधायक 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख रहे हैं और एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का भी हिस्सा रहे हैं. 

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे हैं. सुक्खू हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और तैयार करने के पक्ष में रहे हैं. सुक्खू एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और गांधी परिवार का वफादार माना जाता हैं. वह बीजेपी के प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री बने हैं. कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटें जीती हैं. 

गांधी परिवार का किया था शुक्रिया

सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने शनिवार (10 दिसंबर) को कहा था कि वह उन्हें मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार के शुक्रगुजार हैं. 58 वर्षीय सुक्खू ने चुनाव के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सराहना की और कहा कि पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि नई सरकार बदलाव लाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Gujarat हार पर चिदंबरम की कांग्रेस को नसीहत- साइलेंट चुनाव प्रचार जैसी कोई चीज नहीं होती, सबक लिए जाने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget