एक्सप्लोरर

शिमला में बारिश ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, मूसलाधार बरसात से पांच मंजिला इमारत गिरी, कोई जख्मी नहीं

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस मूसलाधार बरसात से एक पांच मंजिला इमारत भी गिरी लेकिन कोई जख्मी नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफानों और मौसम के बदले मिजाज की वजह से देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शहर में 24 घंटे में 75 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस मूसलाधार बरसात से एक पांच मंजिला इमारत भी गिरी लेकिन कोई जख्मी नहीं हुआ है.

देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहा

बता दें कि देश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई वहीं कुछ राज्यों में इस मौसम के हिसाब से अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान लू नहीं चलने का अनुमान भी व्यक्त किया है.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा कि गन्नवरम और विजयवाड़ा में (तटीय आंध्र प्रदेश) देश का सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है.

12-13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की उम्मीद है. बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के चलते नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है.

दिल्ली में रविवार को आंधी आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को मानसून से पहले की बारिश हुई. शनिवार को बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में हैं संक्रमण के आधे मामले, अहमदाबाद, इंदौर और पुणे का भी बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget