एक्सप्लोरर

हिमाचल: बीजेपी का वादा, कॉलेज छात्रों को लैपटॉप, टैबलेट, हर महीने 1GB डेटा

बीजेपी ने जहां कॉलेज के छात्रों को लैपटॉप, टैबलेट और एक मासिक डेटा देने का वादा किया है. साथ ही शिक्षण संस्थानों को फ्री wifi देने का वादा किया गया है. 'गुड़िया योजना' के तहत महिला पुलिस थाने और हेल्पलाइन देने का वादा किया गया है. इसके अलावा 60 साल से ऊपर के नागरिकों को चार धाम फ्री यात्रा का वादा भी विज़न डॉक्यूमेंट में किया गया है. आइए एक नज़र डालते हैं बीजेपी के विज़न डॉक्यूमेंट में मुख्य बिंदुओं पर.

रायपूर: हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी किया है. विज़न डॉक्यूमेंट जारी करने वित्त मंत्री अरुण जेटली खुद शिमला में मौजूद थे. उनके साथ धूमल, नड्डा के साथ बीजेपी के राज्य के बड़े नेता मौजूद थे. अपने विज़न डॉक्यूमेंट में बीजेपी ने कई लुभावने वादे किए हैं. बीजेपी ने जहां कॉलेज के छात्रों को लैपटॉप, टैबलेट और हर महीने एक जीबी डेटा देने का वादा किया है. साथ ही शिक्षण संस्थानों को फ्री wifi देने का वादा किया गया है. 'गुड़िया योजना' के तहत महिला पुलिस थाने और हेल्पलाइन देने का वादा किया गया है. इसके अलावा 60 साल से ऊपर के नागरिकों को चार धाम फ्री यात्रा का वादा भी विज़न डॉक्यूमेंट में किया गया है.

आइए एक नज़र डालते हैं बीजेपी के विज़न डॉक्यूमेंट में मुख्य बिंदुओं पर.

कानून व्यवस्था

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 24*7 'होशियार हेल्पलाइन' स्थापित करने का वादा किया गया है. छोटे क्राइम को कम करने के लिए 'मेजर सोमनाथ वाहिनी' का गठन किया जाएगा जिसमें पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी. साथ खनन पर रोक लगाने के लिए 'जॉइंट टास्क फोर्स' का गठन किया जाएगा.

बुनियादी ढांचा

बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए बीजेपी के विज़न डॉक्यूमेंट में हर घर- हर नल स्वच्छ पेयजल योजना. सभी गांवों और पालगरी को सभी सड़कों से जोड़ा जाएगा. दुर्गम क्षेत्रों के लिए आपातकालीन हेली- एम्बुलेंस बात भी विज़न डॉक्यूमेंट में कही गयी है.

शिक्षा- रोज़गार

बीजेपी ने अपने विज़न डॉक्यूमेंट में ग्रेड 3 और ग्रेड 4 की नौकरियों के लिए साक्षात्कार बंद करने का वादा किया है. साथ ही कॉलेज के छात्रों को लैपटॉप/ टेबलेट और एक जीबी फ्री डेटा मासिक दिया जाएगा. शिक्षण संस्थान फ्री wifi बनाये जाएंगे. सभी जिलों में वार्षिक रोज़गार मेला लगाने की बात कही गयी है.

कृषि- किसान

बीजेपी ने अपने विज़न डॉक्यूमेंट में किसानों और बागवानी की आय दोगुनी करने का वादा किया है. साथ ही लक्ष्य रखा गया है सभी किसानों को 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत लाने का.कृषि मुआवज़े को दोगुने से बढ़ाकर चार गुना किया जाएगा. साथ ही बागवानी विश्विद्यालय बनाने का वादा किया है.

पर्यटन

हिमाचल में नए पर्यटन स्थल विकसित करने के साथ साथ नए गांवो में होम स्टे खोलने का वादा. हिमाचल के सभी मंदिरों को देवभूमि दर्शन सर्किट से जोड़कर धार्मिक पर्यटन विकसित करने का वादा किया. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र बनाने के लिए पर्याप्त कोष देने की बात कही गयी है.

महिला सुरक्षा- बुज़ुर्ग के लिए

हिमाचल के कोटखाई गुड़िया रेप मामले ने देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा. बीजेपी जहां इसे चुनावी मुद्दा बना रही है तो वहीं विज़न डॉक्यूमेंट में 'गुड़िया योजना' के अंतर्गत 24*7 महिला पुलिस थाने और हेल्पलाइन स्थापित करने, महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर पंचायत में सशक्त स्त्री केंद्र बनाने का वादा किया गया है. 60 साल से ज़्यादा लोगों के चार धाम का पूरा खर्च उठाएगी सरकार.

इसके अलावा बीजेपी ने 'अपना घर' योजना के तहत 2022 तक हर गरीब के सर पर छत देने का वादा किया है. बीपीएल परिवारों को स्नातक तक फ्री शिक्षा का वादा, मज़दूरों को न्यूनतम दिहाड़ी में इज़ाफ़ा और असंगठित मज़दूरों को 'अटल पेंशन योजना' के तहत पेंशन देने का वादा किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget