एक्सप्लोरर

हारने वाले धूमल ही बन सकते हैं हिमाचल के मुख्यमंत्री, BJP कर रही है विचार- सूत्र

राज्य में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस 21 पर सिमट गई.

नई दिल्ली: हिमाचल में बीजेपी जीत गई लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल हार गए. अब सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि पार्टी प्रेम कुमार धूमल को ही मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है. बीजेपी चाहती है कि धूमल छह महीने के अंदर फिर से विधानसभा चुनाव लड़कर सदन पहुंच जाएं. हिमाचल में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, इसपर कल दोपहर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बीजेपी नेताओं की साथ बैठक हुई थी. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इसपर चर्चा की है. क्या छह महीने के अंदर फिर चुनाव लड़ेंगे धूमल दरअसल बीजेपी का मानना है कि पार्टी ने प्रेम कुमार धूमल की उम्मीदवारी की वजह से ही हिमाचल में शानदार जीत दर्ज की है. वह हारे जरुर हैं लेकिन कम अंतर से. ऐसे में पार्टी विचार कर रही है कि धूमल को छह महीने के अंदर फिर से विधानसभा का चुनाव लड़कर सदन पहुंचाया जाए. बता दें कि  बीजेपी के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल अपनी पारंपरिक सीट हमीरपुर की जगह सुजानपुर से चुनाव मैदान में थे. धूमल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से उन्हीं के पुराने करीबी राजेंद्र सिंह राणा मैदान में थे. लेकिन राजेंद्र सिंह राणा ने धूमल को चुनावी मैदान में पटखनी दे दी. हिमाचल में बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत राज्य में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस 21 पर सिमट गई. तीन सीटें अऩ्य के खाते में गई हैं. हिमाचल में बीजेपी को करीब 48.6 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 41.9 फीसदी. हिमाचल में लोगों का बीजेपी पर भरोसा और जनाधार दोनों बढ़ा है.लिहाजा पार्टी के लिए चुनौती एक जननेता की तलाश की है. जिसमें कुशल नेतृत्व और धूमल की कमी की भरपाई करने की क्षमता हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
Embed widget