एक्सप्लोरर

हिल स्टेशन-बाजार की भीड़ पर सरकार ने चेताया, कहा- कोरोना नियमों का पालन नहीं हुआ तो रियायत खत्म कर सकते हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किए बिना हिल स्टेशन, बाजारों में घूमने वाले लोग महामारी प्रबंधन की दिशा में अब तक अर्जित किये गए फायदे पर पानी फेर सकते हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के उचित व्यवहार के उल्लंघन पर चिंता जताई है. मंत्रालय ने कहा कि लोग हिल स्टेशन पर जा रहे हैं और वहां कोरोना के नियमों की अनदेखी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है तो हम प्रतिबंधों में रियायत फिर से खत्म कर सकते हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हिल स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ पर चिंता जताते हुए कहा कि उचित व्यवहार का घोर उल्लंघन अब तक के हुए फायदे को कम कर सकता है. मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें भी दिखाई. इसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली, दिल्ली के लक्ष्मी नगर और सदर बाजार और मुंबई के दादर मार्केट की तस्वीरें शामिल हैं, जिसमें लोगों की भीड़ साफ तौर पर देखी जा सकती है.

कुछ इलाकों में अभी भी सेकेंड वेव

लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ ज़िलों में अधिक संक्रमण देखा जाए तो हमें ये मानकर चलना पड़ेगा कि कुछ इलाकों में अभी भी दूसरी वेव है. देश में अभी भी कुछ​ ज़िले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज़्यादा है. मुख्यत: अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड में पॉजिटिविटी ज़्यादा है. देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 73 जिलों में 29 जून-पांच जुलाई के सप्ताह में संक्रमण दर 10 फीसदी अधिक थी. 91 जिलों में चार जुलाई को समाप्त सप्ताह में कोविड-19 के रोजाना 100 से अधिक मामले आए

90 जिलों में 80 फीसदी मामले

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में पिछले 9 दिन से लगातार 50,000 से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. देश में कोरोना वायरस के 80 फीसदी नए मामले 90 ज़िलों से आ रहे हैं. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक में ज़्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं.

दिल्ली में कल के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी, चार और मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget