एक्सप्लोरर

बढ़ती महंगाई: चढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा घर का बजट, दाल-तेल सब महंगे हुए

पिछले कुछ महीनों में खाने पीने की वस्तुओं जैसे दाल और तेल की कीमतों में उछाल ने घर का बजट बिगाड़ दिया वहीं कीमतें बढ़ने के कुछ कारण भी हैं, लेकिन आम जनता बढ़ती कीमतों से खासी परेशान है

पिछले कुछ महीनों पर नजर डालें तो देश में जरूरी खाने की चीजों, जिसमें दाल और खाने का तेल भी शामिल है की कीमतों में काफी उछाल आया है जिसका सीधा असर देश के आम घरों के बजट पर पड़ा है. लोगों का कहना है कि महामारी में रोजगार जितना कम हुआ महंगाई उतनी ही तेजी से बढ़ी. इस महंगाई के जहां कई अलग कारण है वहीं अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल कमोडिटी मूल्यों में उछाल भी इसका बड़ा कारण है.

50 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए तेल के दाम

खाने के तेल के एक ब्रांड की बात करें तो इसकी कीमत देश में 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है और इसी तेल की कीमत बंगाल में 77 फीसदी बढ़ी है. वहीं सरसों का तेल, पाम-ऑयल और दूसरे खाने के तेल की कीमतों में जबर्दस्त 30 प्रतिशत का उछाल आया है. यहा हाल दालों का भी है तुअर जैसी दालों के दाम देश भर में कमोबेश 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं.

आंकड़े भी बताते हैं कि महंगाई बढ़ी है

सोमवार को जो आंकड़े आए थे उनसे साफ है कि महंगाई पिछले 6 महीने के सबसे उच्चे ऊंचे स्तर पर जाकर 6.3 फीसदी रही. मई के महीने में पेट्रोल के दाम बढ़ना भी इसकी एक वजह में शामिल हैं लेकिन इन बढ़ती कामतों ने आरबीआई को भी चिंता में डाल दिया है जिस पर अर्थव्यस्था को आर्थिक रूप से वापस पटरी पर लाने का दबाव है.

महामारी में परिवारों पर दोहरी मार

महामीर के दौरान जहां नौकरियां चली गईं, लोगों के काम रूक गए और उनकी कमाई बहुत कम हो गई ऐसे में महंगाई का बढ़ना, वो भी जरूरी खाने पीने की चीजों का, आम परिवारों के लिए समस्या लेकर आया है. रिटेल महंगाई डाटा के आंकड़े ये भी दर्शाते हैं कि ग्रामीण महंगाई दर 6.5 और शहरी क्षेत्रों में 6 प्रतिशत रहेगी. अर्थशास्त्रियों का कहना कि ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर का बढ़ना चिंता का विषय है. वहीं अर्थशास्त्रियों का ये भी मानना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद दामों में कुछ स्थिरता के साथ कमी भी आ सकती है. साथ ही मानसून के असर से भी कीमतों पर असर दिखाई दे सकता है क्योकि अगर मानसून सही रहा तो खरीफ की फसल पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा. वहीं उम्मीद ये भी है कि वैश्विक दामों में कमी आने की वजह से भी खाने के तेल के दाम नीचे आ सकते हैं. वैश्विक दामों में सुधार के बाद जुलाई महीने में इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद में बुजुर्ग से मारपीट: राहुल के बाद ओवैसी भी सरकार पर बरसे, BJP बोली- विपक्ष दे रहा सांप्रदायिक रंग | बड़ी बातें

Monsoon in India: देश में अब तक मानसून कहां-कहां पहुंच चुका है, जानिए पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget