एक्सप्लोरर

Monsoon in India: देश में अब तक मानसून कहां-कहां पहुंच चुका है, जानिए पूरी डिटेल्स

Monsoon in India: केरल में मानसून दो दिन की देरी से भले ही पहुंचा हो लेकिन अब दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दो-तिहाई हिस्से को कवर करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है. हालांकि बता दें कि दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों को अभी मानसून का इंतजार है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दो-तिहाई हिस्से को कवर करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं भारत के मौसम विज्ञान विभाग की डेली मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को मानसून की नॉर्दन लिमिट (NLM)  दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजरी.

दक्षिण प्रायद्वीप और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में 7-8 दिन पहले आया मानसून

गौरतलब है कि दक्षिण प्रायद्वीप और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में इस बार मानसून अपने निर्धारित शेड्यूल से 7 से 10 दिन पहले आ गया है. हालांकि मॉनसून उत्तर पश्चिमी भारत- गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में अभी तक नहीं पहुंचा है.

मंगलवार तक, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, केरल और गुजरात को छोड़कर पूरे देश में क्युमुलेटिव रेनफॉल अधिकत्तम (1 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम की आधिकारिक शुरुआत के बाद से) (20% -59%) या सामान्य से अधिक (60% या अधिक) हुई थी.

केरल में मानसून ने 3 जून को दस्तक दी थी

बता दें कि मई के तीसरे सप्ताह के दौरान बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात यास ने मानसून को 21 मई को अंडमान सागर पर समय पर पहुंचने में मदद की. अपनी सामान्य शुरुआत से दो दिन की देरी के बावजूद केरल में मानसून ने 3 जून को दस्तक दी थी.  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बाद के दिनों में तेजी से प्रोग्रेस की है.  यह मुख्य रूप से अरब सागर से तेज पछुआ हवाओं और 11 जून को बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव प्रणाली के फॉरमेशन की वजह से हुआ.

इन क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ा है मानसून

मानसून मजबूती से आगे बढ़ रहा है और यह पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है. वहीं महाराष्ट्र और केरल के बीच एक सप्ताह तक बनी एक अप तटीय ट्रफ रेखा ने मानसून को कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में जल्दी पहुंचने में मदद की है.

हालांकि मानसून पश्चिम और पूर्वी तटों और पूर्वी, पूर्वोत्तर और कुछ मध्य भारत के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा है. लेकिन अब मानसून की गति धीमी होने की संभावना है. 25 जून के आसपास तक मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कम है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 17 पैसे महंगा, 9 राज्यों में पेट्रोल की कीमतों ने मारा शतक

J&K: श्रीनगर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget